एजुकेशन

Jamia Millia Islamia का बड़ा फैसला, ऑनलाइन क्लास का शेड्यूल और परीक्षाओं की तारीखें तय

नई दिल्ली स्थित जामिया मिल्लिया इस्लामिया ने ऑनलाइन पढ़ाई और परीक्षाओं को लेकर नया शेड्यूल जारी किया है। विश्वविद्यालय के फैसले के मुताबिक, ऑड सेमेस्टर की ऑनलाइन कक्षाएं 24 नवंबर 2026 तक चलेंगी।

Image

JMI ने ऑनलाइन पढ़ाई और परीक्षाओं को लेकर नया शेड्यूल जारी किया (Image- AI Generated/Newsroom Verified)

नई दिल्ली स्थित जामिया मिल्लिया इस्लामिया ने ऑनलाइन पढ़ाई और परीक्षाओं को लेकर नया शेड्यूल जारी किया है। विश्वविद्यालय के फैसले के मुताबिक, ऑड सेमेस्टर की ऑनलाइन कक्षाएं 24 नवंबर 2026 तक चलेंगी। इसके बाद प्रैक्टिकल, वाइवा और प्रोजेक्ट से जुड़ी परीक्षाएं भी ऑनलाइन आयोजित की जाएंगी। विश्वविद्यालय प्रशासन ने मौजूदा हालात और सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया है। जानकारी के अनुसार, सभी प्रैक्टिकल, वाइवा, प्रोजेक्ट और माइनर प्रोजेक्ट की परीक्षाएं 25 से 30 नवंबर 2026 के बीच ऑनलाइन होंगी। वहीं, एंड सेमेस्टर की थ्योरी परीक्षाएं 1 दिसंबर से 24 दिसंबर 2026 तक ऑनलाइन मोड में आयोजित की जाएंगी।

ऑनलाइन परीक्षाओं का शेड्यूल पूरा होने के बाद विश्वविद्यालय में 25 दिसंबर 2026 से 12 जनवरी 2027 तक विंटर वेकेशन रहेगा। छुट्टियों के बाद ईवन सेमेस्टर की कक्षाएं 13 जनवरी 2027 से शुरू होंगी। देखें परीक्षा का शेड्यूल

Jamia Millia Islamia Online Classes Schedule and Exam Dates

Jamia Millia Islamia Online Classes Schedule and Exam Dates

कार्यक्रमतारीख
ऑड सेमेस्टर की ऑनलाइन कक्षाओं का आखिरी दिन24 नवंबर 2026
प्रैक्टिकल, वाइवा और प्रोजेक्ट परीक्षाएं25–30 नवंबर 2026
एंड सेमेस्टर थ्योरी परीक्षाएं1–24 दिसंबर 2026
विंटर वेकेशन25 दिसंबर 2026–12 जनवरी 2027
ईवन सेमेस्टर की कक्षाएं शुरू13 जनवरी 2027

विद्यार्थियों को किन बातों का ध्यान रखना चाहिए?

विश्वविद्यालय प्रशासन ने सभी विभागों को ऑनलाइन कक्षाओं और परीक्षाओं का सही तरीके से संचालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। विद्यार्थियों को अपने विभाग से मिलने वाले निर्देशों, परीक्षा के समय और ऑनलाइन क्लोसेस जैसी जानकारी से अपडेट रहने की जरूरत है, इसके लिए आप यहां नोटिस देखने के साथ शिक्षण संस्थान से भी संपर्क कर सकते हैं।

छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे जामिया मिल्लिया इस्लामिया की आधिकारिक वेबसाइट और अपने विभाग के नोटिस नियमित रूप से चेक करते रहें, ताकि किसी बदलाव या अतिरिक्त निर्देश की जानकारी छूट न जाए।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article