लाइफस्टाइल

करवा चौथ मेहंदी विद हसबैंड नेम: पति के नाम की मेहंदी के लेटेस्ट और खूबसूरत डिजाइन

Pati ke naam wali mehendi ke designs: करवा चौथ पर लगवाएं पति के नाम की खूबसूरत मेहंदी। देखें Karwa Chauth Mehndi With Husband Name के लेटेस्ट डिजाइन, सिंपल मेहंदी, हिडन नेम और ब्राइडल मेहंदी के ट्रेंडी आइडिया।

Image

हसबैंड के नाम वाले मेहंदी डिजाइंस (AI Image)

Pati ke naam wali mehendi ke designs: करवा चौथ पर सोलह शृंगार की बात हो और मेहंदी का जिक्र न आए, ऐसा कैसे हो सकता है! लाल जोड़े, चूड़ियों और माथे की बिंदी के साथ हाथों में रची मेहंदी इस त्योहार की खूबसूरती को और बढ़ा देती है। अब मेहंदी लगाने का अंदाज भी बदल रहा है। महिलाएं पारंपरिक बेल और फूलों के साथ अपने पति का नाम भी मेहंदी में छिपाना पसंद करती हैं। कुछ को हथेली के बीच में नाम लिखवाना अच्छा लगता है, तो कुछ ऐसी डिजाइन चुनती हैं, जिसमें पति का नाम ढूंढना भी एक छोटा-सा खेल बन जाता है।

अगर आप भी करवा चौथ पर अपने हाथों में पति के नाम की मेहंदी लगवाने की सोच रही हैं, तो यहां आपके लिए कुछ खूबसूरत और ट्रेंडी डिजाइन आइडिया हैं। इन्हें अपनी पसंद और हाथों के आकार के हिसाब से चुन सकती हैं।

हथेली के बीच में लिखवाएं पति का नाम

अगर आपको मेहंदी में पति का नाम साफ-साफ दिखाना पसंद है, तो हथेली के बीच में नाम लिखवाना अच्छा विकल्प है। नाम के चारों ओर छोटे फूल, पत्तियां या गोल मंडला डिजाइन बनवा सकती हैं। इससे नाम भी उभरकर दिखेगा और मेहंदी का पारंपरिक लुक भी बना रहेगा। यह डिजाइन उन महिलाओं के लिए खास है, जो करवा चौथ की तस्वीरों में अपने मेहंदी वाले हाथों को खूबसूरती से दिखाना चाहती हैं।

हथेली पर सजाएं पिया का नाम

हथेली पर सजाएं पिया का नाम

फूलों और बेल के बीच छिपाएं हसबैंड का नाम

पति का नाम छिपाकर लिखवाने वाली मेहंदी का अपना ही मजा है। इसमें नाम को फूलों, पत्तियों और घुमावदार बेलों के बीच इस तरह बनाया जाता है कि पहली नजर में वह आसानी से दिखाई नहीं देता। फिर पति से नाम ढूंढने के लिए कह सकती हैं। यह छोटा-सा रोमांटिक पल त्योहार की यादों को और खास बना सकता है। डिजाइन बनवाते समय मेहंदी आर्टिस्ट से कहें कि नाम के अक्षर पहचानने योग्य रहें, लेकिन बाकी पैटर्न के साथ अच्छी तरह घुल-मिल जाएं।

फूलों में नाम छिपाकर लगवाएं मेहंदी

फूलों में नाम छिपाकर लगवाएं मेहंदी

मिनिमल मेहंदी में लिखवाएं पति का नाम

अगर आपको भरे हुए हाथों वाली मेहंदी पसंद नहीं है, तो हल्की और सिंपल डिजाइन चुन सकती हैं। हथेली के एक हिस्से में पति का नाम और उसके आसपास छोटी-सी बेल, दिल या फूल बनवाएं। ऐसी मेहंदी देखने में साफ-सुथरी लगती है और ज्यादा समय भी नहीं लेती। खास बात यह है कि यह डिजाइन पारंपरिक कपड़ों के साथ-साथ इंडो-वेस्टर्न आउटफिट पर भी अच्छी लगती है।

हल्के डिजाइन में चमकेगा साजन जी का नाम

हल्के डिजाइन में चमकेगा साजन जी का नाम

दोनों हाथों में बनवाएं कपल मेहंदी डिजाइन

कुछ अलग और खास करवाना चाहती हैं, तो दोनों हथेलियों पर एक-दूसरे से जुड़ी डिजाइन बनवा सकती हैं। एक हाथ में दूल्हे की आकृति और दूसरे में दुल्हन की आकृति बन सकती है। इनके बीच या नीचे पति का नाम लिखा जा सकता है। चाहें तो दिल, फूल या शादी से जुड़ा कोई छोटा-सा प्रतीक भी शामिल करें। यह डिजाइन उन महिलाओं के लिए अच्छा विकल्प है, जिन्हें मेहंदी में अपनी प्रेम कहानी की झलक पसंद है।

आपकी लव स्टोरी हथेली पर

आपकी लव स्टोरी हथेली पर

कलाई पर नाम वाली मेहंदी डिजाइन

अगर आप हथेली को ज्यादा भरा हुआ नहीं रखना चाहतीं, तो कलाई के पास पति का नाम लिखवा सकती हैं। नाम के साथ ब्रेसलेट जैसी बेल या फूलों का पैटर्न बनवाने से डिजाइन और सुंदर लगेगी। उंगलियों पर हल्की मेहंदी इसे पूरा लुक दे सकती है। यह विकल्प उन महिलाओं के लिए भी अच्छा है, जो ऑफिस के काम या दूसरी तैयारियों के बीच जल्दी मेहंदी लगवाना चाहती हैं।

लाइट डिजाइन में ऐसे लिखवाएं पति का नाम

लाइट डिजाइन में ऐसे लिखवाएं पति का नाम

करवा चौथ पर हसबैंड नेम मेहंदी लगवाते समय ध्यान रखें

मेहंदी लगवाने से पहले पति के नाम की सही स्पेलिंग और अक्षर आर्टिस्ट को बता दें। साथ ही बहुत बारीक और भरी हुई मेहंदी पसंद है या सिंपल पैटर्न, यह पहले तय कर लें।

Medha Chawla
मेधा चावलाauthor

मेधा चावला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर एसोसिएट एडिटर हैं और लाइफस्टाइल सेक्शन की लीड हैं। लाइफस्टाइल पत्रकारिता में 20 वर्षों का अनुभव रखने वाली मेधा की विशेषज्ञता हेल्थ, वेलनेस, फिटनेस, मेंटल हेल्थ, डेली लाइफ इम्प्रूवमेंट, ह्यूमन-इंटरेस्ट फीचर्स और रिसर्च-बेस्ड स्टोरीज तक फैली है। उनकी लेखन शैली पाठकों को जटिल स्वास्थ्य और जीवनशैली संबंधी विषयों को आसान, समझने योग्य और व्यवहारिक रूप में प्रस्तुत करती है, जिससे उनका कंटेंट व्यापक पाठक समूह से जुड़ता है। अबतक 30,000 से अधिक कंटेंट पीस लिख चुकी मेधा की कई एक्सक्लूसिव स्टोरीज डिजिटल प्लेटफॉर्म पर ट्रेंड सेट कर चुकी हैं।

और पढ़ें
End of Article