UP TET Notification 2026 Released: यूपी में शिक्षक की नौकरी का सपना संजोए बैठे उम्मीदवारों के लिए बड़ी (UP TET Notification 2026) खबर है। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा 2026 के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। यहां आवेदन के लिए 27 मार्च को लिंक एक्टिव कर दिया जाएगा। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upessc.up.gov.in पर जाकर अपना आवेदन कर सकेंगे। वहीं रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख 26 अप्रैल 2026 थी।
जारी नोटिफिकेशन में कहा गया है कि शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET)–2026 में प्रतिभाग करने वाले इच्छुक अभ्यर्थियों की सुविधा हेतु One Time Registration (OTR) व्यवस्था लागू की गयी है। OTR पूर्ण करने के पश्चात ही अभ्यर्थी शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET)–2026 हेतु आवेदन करें। विस्तृत विज्ञापन निर्देश–पुस्तिका सहित आयोग की उक्त संदर्भित वेबसाइट पर प्रदर्शित uptet.upessc.org
लिंक पर क्लिक कर देख अथवा पढ़ सकते हैं। निर्धारित अहर्ता पूर्ण करने वाले इच्छुक अभ्यर्थी वेबसाइट पर अपलोड विस्तृत विज्ञापन का सावधानीपूर्वक अध्ययन करने के उपरान्त दिनांक 27 मार्च, 2026 से प्रारम्भ होने वाली आवेदन प्रक्रिया में अपना आवेदन करें।
UP TET Exam Date 2026: कब होगी यूपी टीईटी की परीक्षा
बता दें यूपी टीईटी की परीक्षा 2, 3 और 4 जुलाई को आयोजित की जाएगी। अभ्यर्थी यहां 27 मार्च 2026 से अपना रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। पंजीकरण की आखिरी तारीख 26 अप्रैल है।
UP TET Registration 2026 Date: यूपी टीईटी के रजिस्ट्रेशन से संबंधित जानकारी
- ऑनलाइन पंजीकरण/आवेदन/शुल्क जमा करने की प्रारम्भिक तिथि – 27 मार्च, 2026
- ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की आखरी तारीख – 26 अप्रैल 2026
- आवेदन पत्र में संशोधन व शुल्क समायोजन की अंतिम तिथि – 01 मई, 2026
UP TET Registration 2026 Apply Online: यूपी टीईटी परीक्षा के लिए ऐसे करें रजिस्ट्रेशन
- सबसे पहले upessc.up.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर UPTET Registration 2026 Apply Online लिंक पर क्लिक करें।
- यहां अपना रजिस्ट्रेशन करें, पंजीकरण संख्या व पासवर्ड आपके मोबाइल पर आ जाएगा।
- इसके बाद अपना एप्लीकेशन फॉर्म पूरा भरें।
- यहां मांगे गए सभी दस्तावेज स्कैन कर अपलोड करें।
- अब आवेदन शुल्क का भुगतान कर सबमिट पर क्लिक करें।
यहां आप यूपी टीईटी रजिस्ट्रेशन से संबंधित अधिक जानकारी के लिए ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करें।
