UP Schools Closed in Noida, Ghaziabad, Kanpur other District due to Cold Weather: उत्तर भारत में ठंड के चलते स्कूलों में छुट्टियों की घोषणा हो गई है। उत्तर भारत में कंपकंपी छुटाने वाली ठंड चल रही है। उत्तर प्रदेश, बिहार, चंडीगढ़, मध्य प्रदेश, राजस्थान समेत कई राज्यों में आज घना कोहरा छाया रहा। इस बीच मौसम विभाग ने दिल्ली में बारिश होने की संभावना जताई है जिससे राजधानी का पारा और गिरेगा। स्कूली छात्रों को इस ठंडी में परेशानी हो सकती है, ऐसे में विंटर वेकेशन कर दी गई हैं। जानें नोएडा, गाजियाबाद, कानपुर सहित अन्य जनपदों में कब तक विंटर वेकेशन हैं।
लखनऊ
लखनऊ में जिला प्रशासन ने मंगलवार को कक्षा 1 से कक्षा 8 तक के छात्रों के लिए स्कूलों का शीतकालीन अवकाश (Winter Vacation) घोषित कर दिया है।
नोएडा
कोहरे और बढ़ती ठंड के बीच नोएडा के सभी स्कूल में नर्सरी से 8वीं तक के बच्चों की अगले तीन दिनों तक रहेगी छुट्टी यानी 3 जनवरी से 6 जनवरी तक छात्रों का अवकाश रहेगा।
गाजियाबाद
गाजियाबाद में सभी स्कूल 14 जनवरी 2024 तक करने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं। इस संबंध में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने निर्देश जारी कर दिए हैं।
गोरखपुर
शीत लहर और कड़ाके की ठंड के चलते गोरखपुर जिले में 12वीं तक के सभी स्कूलों तीन दिन से बंद हैं।
वाराणसी
वाराणसी जिला प्रशासन ने भी शीत लहर की स्थिति के कारण कक्षा 1 से कक्षा 8 तक के छात्रों के लिए स्कूलों को 6 जनवरी तक बंद करने की घोषणा की थी।
प्रयागराज
प्रयागराज में शीतलहर और ठंड चलते जिले के 8वीं तक के सभी स्कूलों को 6 जनवरी तक बंद करने के आदेश जारी हुए हैं।
बांदा
डीएम के निर्देश पर बांदा जिले के कक्षा 8वीं तक के स्कूल 29 दिसंबर से बंद हैं। यहां स्कूल कम खुलेंगे, इसका आदेश जारी नहीं हुआ है।
