एजुकेशन

UP School Closed in Noida: ठंड के चलते नोएडा-ग्रेटर नोएडा के स्कूल बंद, जानें कब तक रहेगी विंटर वेकेशन

Noida School Closed Due to Winter: यूपी में बढ़ते शीत लहर को देखते हुए गौतमबुद्ध नगर जिला प्रशासन का बड़ा फैसला। गुरुवार से गौतमबुद्ध नगर के सभी स्कूल में दो दिन रहेंगे बंद। बढ़ती ठंड और कोहरे को देखते जिलाधिकारी ने लिया फैसला।

Image

Winter Vacation in UP 2023

Noida- Greater Noida School Closed Due to Winter: दिल्ली, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान और हिमाचल प्रदेश सहित उत्तर भारत के राज्यों में कोहरा शुरू हो गया है। ये राज्य शीतलहर की चपेट में है। यूपी में बढ़ते शीत लहर को देखते हुए गौतमबुद्धनगर जिला प्रशासन का बड़ा फैसला। गुरुवार से गौतमबुद्ध नगर के सभी स्कूल में दो दिन रहेंगे बंद। बढ़ती ठंड और कोहरे को देखते जिलाधिकारी ने लिया फैसला। नर्सरी से लेकर कक्षा 12वी तक के सभी स्कूल 29 और 30 दिसंबर को बंद रहेंगे। सभी बोर्ड के स्कूलों को जिला प्रशासन ने दिया निर्देश।

अब 15 जनवरी से खुलेंगे स्कूल

नर्सरी से लेकर कक्षा 12वी तक के सभी स्कूल 29 और 30 दिसंबर को बंद रहेंगे। इसके बाद 31 दिसंबर को रविवार है। वहीं, यूपी के स्कूलों में 31 दिसंबर 2023 से 14 जनवरी 2024 तक शीतकालीन अवकाश रहेगा। ऐसे में अब स्कूल 15 जनवरी से ही खुलेंगे। स्कूलों में विंटर वेकेशन का आदेश पहुंच चुका है और इस संबंध में अभिभावकों को सूचित कर दिया गया है।

UP Winter Holiday 2024

दिल्ली से सटे गाजियाबाद, नोएडा, ग्रेटर नोएडा समेत पूरे उत्तर प्रदेश में स्कूलों के लिए सर्दी की छुटियों की तारीखों की घोषणा कर दी गई है। यूपी के स्कूलों में 31 दिसंबर 2023 से 14 जनवरी 2024 तक शीतकालीन अवकाश रहेगा। इसके बाद स्कूल 15 जनवरी से नियमित तौर पर खोले जाएंगे। यह आदेश पूरे उत्तर प्रदेश में लागू होगा।

TNN Education Desk
TNN एजुकेशन डेस्क author

सरकारी नौकरी हर युवा की चाह है। आईएएस, पीसीएस जैसी कई नौकरियां ऐसी हैं, जिनके मिलने के बाद करियर फर्श से अर्श तक पहुंच जाता है, या यूं कहें कि सेट हो जाता है। यदि आप लेटेस्ट सरकारी जाॅब के बारे में जल्द से जल्द जानना चाहते हैं तो इस प्लेटफाॅर्म पर बने रहें, क्योंकि यहां लगातार सरकारी वैकेंसी 2023 के साथ साथ एजुकेशन सेक्टर की भी हर खबर को कवर किया जाता है।

और पढ़ें
End of Article