UP Scholarship 2026: उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा राज्य के होनहार और आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों के लिए हर साल स्कॉलरशिप योजना लाती है। इसी कड़ी में स्नातक यानी ग्रेजुएशन की पढ़ाई कर रहे छात्रों के लिए UP पोस्ट-मैट्रिक स्कॉलरशिप 2026-27 एक बेहद लाभकारी योजना है। इस योजना का मुख्य उद्देश्य आर्थिक तंगी के कारण किसी भी छात्र की उच्च शिक्षा में रुकावट न आने देना है। अगर आपने भी 12वीं पास की है और आप ग्रेजुएशन की पढ़ाई करना चाहते हैं, तो यह आपके लिए एक सुनहरा मौका है। आप भी इस स्कॉलरशिप के लिए आवेदन कर सकते हैं और आगे की पढ़ाई बिना परेशान हुए प्राप्त कर सकते हैं।
स्कॉलरशिप के तहत मिलेगा इतना लाभ
इस योजना के अंतर्गत जनरल, ओबीसी, एससी, एसटी और अल्पसंख्यक वर्ग के ग्रेजुएशन के छात्रों को हर साल 12,000 रुपये से लेकर 50,000 रुपये तक की वित्तीय सहायता दी जाएगी। यह राशि छात्र के कोर्स के आधार पर तय होती है, जिसमें शिक्षण शुल्क और परीक्षा फीस की वापसी भी शामिल होती है। यह पूरी रकम सीधे लाभार्थी छात्र के बैंक खाते में भेजी जाती है।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें - कॉलेज से मार्कशीट या डिग्री लेने के लिए एप्लीकेशन कैसे लिखें
कौन कर सकता है इस स्कॉलरशिप के लिए आवेदन
स्कॉलरशिप का लाभ लेने के लिए छात्रों को निम्नलिखित शर्तों को पूरा करना होगा। वह सभी शर्तें इस प्रकार है -
मूल निवासी: आवेदन का उत्तर प्रदेश का स्थायी निवासी होना अनिवार्य है।
संस्थान: छात्र यूपी के ही किसी मान्यता प्राप्त कॉलेज या यूनिवर्सिटी में ग्रेजुएशन कर रहा हो और वह संस्थान यूपी स्कॉलरशिप पोर्टल पर रजिस्टर्ड होना चाहिए।
पारिवारिक आय सीमा: सामान्य, ओबीसी और अल्पसंख्यक वर्ग के परिवारों की सालाना आय 2.5 लाख रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए। एससी (SC) और एसटी (ST) वर्ग के छात्रों के लिए भी यह वार्षिक आय सीमा 2 लाख रुपये तक निर्धारित है।
स्कॉलरशिप के लिए आवश्यक दस्तावेज
1. आधार कार्ड (जो बैंक खाते और एक्टिव मोबाइल नंबर से लिंक हो)
2. सक्षम अधिकारी द्वारा जारी आय प्रमाण पत्र और जाति प्रमाण पत्र
3. उत्तर प्रदेश का निवास प्रमाण पत्र
4. पिछले वर्ष की उत्तीर्ण परीक्षा की मार्कशीट
5. कॉलेज की आईडी और मौजूदा सत्र की फीस स्लिप
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें - NEET का पूरा सिस्टम बदलेगा?, एक दिन नहीं, कई चरणों में हो सकती है परीक्षा!
कैसे करें आवेदन
यूपी स्कॉलरशिप 2026-27 (UP Scholarship) के लिए आवेदन प्रक्रिया अगस्त 2026 से शुरू होने की उम्मीद है। इच्छुक छात्रों को आधिकारिक वेबसाइट scholarship.up.gov.in पर जाकर अंतिम तिथि से पहले ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करना होगा। इसके अलावा कुछ विशिष्ट योजनाओं के लिए नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल के माध्यम से भी फॉर्म भरा जा सकता है। ऑनलाइन सबमिशन के बाद फॉर्म के प्रिंट आउट और सभी जरूरी दस्तावेजों को अपने कॉलेज में जमा करना अनिवार्य है।
