Odisha School Closed, 20 November School Holiday Or Not: बंगाल की खाड़ी में उठे चक्रवाती तूफान 'अकवान' के ओडिशा की ओर बढ़ने की आशंका के बीच राज्य में सतर्कता बढ़ा दी गई है। मौसम विभाग ने तूफान के प्रभाव से तटीय इलाकों में तेज हवाएं चलने और भारी बारिश होने की संभावना जताई है। प्रशासन ने संभावित खतरे को देखते हुए आपदा प्रबंधन टीमों को अलर्ट पर रखा है। मछुआरों को समुद्र में जाने से बचने और स्थानीय लोगों को सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी गई है। इसके चलते राज्य के कई जिलों में आज यानी 20 और 31 नवंबर को स्कूल बंद करने का आदेश दिया गया है।
Odisha School Holiday: इन 6 जिलों में 21 नवंबर तक स्कूल बंद
विभाग की घोषणा के अनुसार यहां 6 जिलों में स्कूल 21 नवंबर को भी बंद रहेंगे। यहां गंजाम, गजपति, पुरी, जगतसिंहपुर, केंद्रपाड़ा और कंधमाल जिले शामिल हैं। इसके अलावा खोरधा जिले में सभी सरकारी, सहायता प्राप्त और निजी स्कूल 19 और 20 नवंबर को बंद रहेंगे।
20 November School Holiday: चक्रवाती तूफान अकवान के कारण स्कूल बंद
बता दें यह फैसला चक्रवाती तूफान 'अकवान' को देखते हुए एहतियात के तौर पर लिया गया है। इसका उद्देश्य खराब मौसम के बीच छात्रों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है। यहां 6 जिलों में स्कूल तीन दिन बंद रहने के बाद फिर से खुलेंगे, जबकि खोरधा में स्कूल दो दिनों तक बंद रहेंगे।
विभाग ने स्कूल के शेड्यूल में आगे किसी और बदलाव की घोषणा नहीं की है। ऐसे में छात्रों व अभिभावकों से अनुरोध है कि सटीक जानकारी के लिए एक बार अपने स्कूल के प्रधानाचार्य या अध्यापक से संपर्क करें।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: दिमाग घुमा देगा गणित का यह सवाल, दम है तो सॉल्व करके दिखाएं
Odisha School Closed Today: कब खुलेंगे स्कूल
बता दें यहां गंजाम, गजपति, पुरी, जगतसिंहपुर, केंद्रपाड़ा और कंधमाल जिले में अब स्कूल 22 नवंबर को खुलेंगे। इसके अलावा खोरधा जिले में स्कूल कल यानी 21 नवंबर 2026 को खुलने की संभावना है। हालांकि यदि मौसम में सुधार नहीं आता है तो छुट्टी आगे भी बढ़ाई जा सकती है। हालांकि इससे संबंधित किसी प्रकार का कोई नोटिफिकेशन जारी नहीं किया गया है।
