एजुकेशन

कॉलेज से मार्कशीट या डिग्री लेने के लिए एप्लीकेशन कैसे लिखें

College Se Marksheet Ke Liye Application (कॉलेज से मार्कशीट या डिग्री के लिए एप्लीकेशन): यहां आप जान सकते हैं कि कॉलेज से मार्कशीट के लिए एप्लीकेशन कैसे लिखें? कॉलेज से मार्कशीट लेने के लिए आवेदन पत्र? कॉलेज से डॉक्यूमेंट लेने के लिए एप्लीकेशन? कॉलेज से डिग्री के लिए एप्लीकेशन कैसे लिखें?

Image

College Se Marksheet Ke Liye Application: यहां देखें कॉलेज से मार्कशीट या डिग्री के लिए एप्लीकेशन

College Se Marksheet Ke Liye Application (कॉलेज से मार्कशीट या डिग्री के लिए एप्लीकेशन): यदि आप भी कॉलेज पास आउट हो चुके हैं, लेकिन सालों बीत गए हैं और आपने अपने कॉलेज से मार्कशीट या डिग्री प्राप्त नहीं की है तो आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। छात्र अपने कॉलेज से कभी भी मार्कशीट या डिग्री प्राप्त कर सकते हैं। हालांकि ज्यादा लंबा समय हो जाने पर इसके लिए एक एप्लीकेशन लिखना होता है, जिस पर कुलपति के हस्ताक्षर चाहिए होते हैं। ऐसे में यहां आप जान सकते हैं कि कॉलेज से मार्कशीट के लिए एप्लीकेशन कैसे लिखें? कॉलेज से मार्कशीट लेने के लिए आवेदन पत्र? कॉलेज से डॉक्यूमेंट लेने के लिए एप्लीकेशन? कॉलेज से डिग्री के लिए एप्लीकेशन कैसे लिखें?

College Se Marksheet Ke Liye Application

आवेदन पत्र लिखते समय सबसे पहले संबंधित अधिकारी का नाम या पद लिखें। यदि नाम की जानकारी न हो तो "प्राचार्य महोदय" या "परीक्षा नियंत्रक महोदय" लिख सकते हैं। इसके बाद कॉलेज का नाम और स्थान लिखें। फिर विषय में स्पष्ट रूप से लिखें कि आप मार्कशीट या डिग्री प्राप्त करने के लिए आवेदन कर रहे हैं। आप कुछ इस प्रकार अपना एप्लीकेशन लिख सकते हैं।

कॉलेज से डिग्री/मार्कशीट के लिए ऐसे लिखें एप्लीकेशन

सेवा में प्राचार्य महोदय

कॉलेज का नाम...........

दिनांक ............

विषय ...................

महोदय,

सविनय निवेदन है कि मैं आपके महाविद्यालय (College Name) का छात्र/छात्रा रहा/रही हूं। मैंने (कोर्स का नाम) पाठ्यक्रम, सत्र (Year) में सफलतापूर्वक पूर्ण किया है। मेरा रोल नंबर (Roll Number) तथा नामांकन संख्या है। मुझे अपनी मूल मार्कशीट या डिग्री की जरूरत है, क्योंकि इसका उपयोग मुझे आगे की पढ़ाई जारी रखने या नौकरी के लिए करना है। इसलिए आपसे विनम्र अनुरोध है कि मेरी मार्कशीट/डिग्री जल्द से जल्द उपलब्ध कराने की कृपा करें। यदि इसके लिए कोई औपचारिक प्रक्रिया या शुल्क शेष हो, तो कृपया मुझे सूचित करने का कष्ट करें। मैं सभी आवश्यक औपचारिकताएं समय पर पूरी कर दूंगा/दूंगी। इसके लिए मैं आपका सदैव आभारी रहूंगा/रहूंगी।

भवदीय

नाम ..............

रोल नंबर ................

मोबाइल नंबर .................

दिनांक ................

हस्ताक्षर ..............

इस प्रकार आप अपने कॉलेज या यूनिवर्सिटी से मार्कशीट या डिग्री प्राप्त करने के लिए पत्र लिख सकते हैं।

Aditya Singh
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article