एजुकेशन

UP RO ARO Exam Pattern: एग्जाम से पहले बदल गया पैटर्न, जानें आरओ एआरओ परीक्षा में पूछे जाएंगे कितने सवाल

UP RO ARO Exam Pattern Changed: उत्तर प्रदेश में लंबे समय से इंतजार हो रहे रिव्यू ऑफिसर और असिस्टेंट रिव्यू ऑफिसर भर्ती परीक्षा को लेकर अहम नोटिस जारी हुआ है। उत्तर प्रदेश पब्लिक सर्विस कमीशन (UPPSC) की तरफ से आरओ और एआरओ भर्ती परीक्षा का नया Exam Pattern जारी किया गया है। परीक्षार्थी UPPSC Exam की वेबसाइट- uppsc.up.nic.in पर नया एग्जाम पैटर्न चेक कर सकते हैं।

Image

UP RO ARO परीक्षा 2024

Photo : iStock

UP RO ARO Exam Pattern Changed: उत्तर प्रदेश पब्लिक सर्विस कमीशन (UPPSC) की तरफ से रिव्यू ऑफिसर और असिस्टेंट रिव्यू ऑफिसर भर्ती परीक्षा को लेकर अहम नोटिफिकेशन जारी हुआ है। दरअसल, UPPSC द्वारा UP RO ARO एग्जाम के लिए पैटर्न में कुछ बदलाव किए गए हैं। ऐसे में जिन उम्मीदवारों ने इस वैकेंसी के लिए आवेदन किया है वो UPPSC Exam की वेबसाइट- uppsc.up.nic.in पर नया एग्जाम पैटर्न चेक कर सकते हैं।

यूपी रिव्यू ऑफिसर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 9 अक्टूबर 2023 को शुरू हुई थी। इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को 24 नवंबर 2023 तक का समय मिला था। इस वैकेंसी के लिए परीक्षा 11 फरवरी 2024 को आयोजित हुई थी लेकिन धांधली के आरोप के चलते इसे रद्द कर दिया गया। अब नई परीक्षा की तारीख घोषित हो गई है। इसके लिए नया एग्जाम पैटर्न भी जारी हुआ है।

UP RO ARO Exam Patter: कैसे होगी परीक्षा?

  • यूपी आरओ और एआरओ भर्ती के लिए प्रीलिम्स परीक्षा में सभी सवाल बहुविकल्पीय प्रकार यानी MCQs Based होंगे।
  • इस परीक्षा में सामान्य अध्ययन और सामान्य हिंदी से सवाल पूछे जाएंगे।
  • इस वैकेंसी के लिए परीक्षा में सिर्फ एक पेपर होगा।
  • इस परीक्षा में कुल 200 सवाल होंगे। इसमें जनरल स्टडीज के 140 और हिंदी के कुल 60 सवाल होंगे।
  • यूपी आरओ और एआरओ भर्ती के लिए प्रीलिम्स परीक्षा में हर एक सवाल के लिए एक अंक निर्धारित होंगे।
  • पूरी परीक्षा कुल 200 अंको के लिए होंगी, जिसके लिए 3 घंटे का समय दिया जाएगा।

UPPSC UP RO ARO Exam Pattern Notice यहां डायरेक्ट लिंक से चेक करें।

UP RO Exam Date: कब होगी परीक्षा?

उत्तर प्रदेश पब्लिक सर्विस कमीशन (UPPSC) की तरफ से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, आरओ और एआरओ भर्ती की प्रीलिम्स परीक्षा का आयोजन दिसंबर माह में किया जाएगा। UPPSC Calendar 2024 के अनुसार, प्रीलिम्स परीक्षा 22 दिसंबर 2024 को होगी। इसके लिए एडमिट कार्ड दिसंबर के दूसरे हफ्ते में जारी होंगे।

नहीं बदला मेन्स एग्जाम पैटर्न

यूपीपीएससी ने मुख्य परीक्षा के पैटर्न में कोई बदलाव नहीं किया है। नोटिस में बताया गया है कि मुख्य परीक्षा में कुछ बदलाव नहीं किए गए हैं। आरओ और एआरओ भर्ती की प्रीलिम्स परीक्षा में सेलेक्ट होने वालों के लिए मेन्स परीक्षा फरवरी 2024 में आयोजित की जाएगी। इसके लिए डिटेल्ड नोटिफिकेशन ऑफिशियल वेबसाइट पर देख सकते हैं।

Ravi Mallick
Ravi Mallickauthor

<p>सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी का रहने वाला हूं। यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया। इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए लखनऊ आया और स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री ली।पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा। डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत अमर उजाला से हुई। इस दौरान कोरोना महामारी में जूझ रही जिंदगियों को देखा, उसके बारे में लिखा और लोगों तक पहुंचने का प्रयास किया।साल 2020 से TV9 भारतवर्ष के साथ जुड़ा रहा। यहां शुरुआत दूनिया की खबरों से हुई। फ‍िर एजुकेशन सेक्शन के साथ काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए। रोजगार, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट पर काम करने का मौका मिला। स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है। युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है। बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है। युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही मेरी प्राथमिकता है। फरवरी 2024 से Times Network में timesnowhindi.com के एजुकेशन टीम के साथ जुड़ा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article