एजुकेशन

DU PG Admission 2026: CSAS-PG राउंड 2 की सीट अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 2,964 सीटों पर मौका

DU PG Admission: दिल्ली यूनिवर्सिटी ने PG एडमिशन 2026 के लिए कॉमन सीट एलोकेशन सिस्टम (CSAS-PG) के तहत राउंड 2 की अलॉटमेंट लिस्ट जारी कर दी है। इस राउंड में विभिन्न पोस्टग्रेजुएट कोर्सों में कुल 2,964 सीटें रखी गई हैं।

Image

DU PG Admission 2026

DU PG Admission 2026 Second List: दिल्ली यूनिवर्सिटी ने PG एडमिशन 2026 के लिए कॉमन सीट एलोकेशन सिस्टम (CSAS-PG) के तहत राउंड 2 की अलॉटमेंट लिस्ट जारी कर दी है। इस राउंड में विभिन्न पोस्टग्रेजुएट कोर्सों में कुल 2,964 सीटें रखी गई हैं। उम्मीदवार 22 जून 2026 को जारी हुई लिस्ट में अपना अलॉटमेंट स्टेटस आधिकारिक पोर्टल admission.uod.ac.in पर चेक कर सकते हैं। यह राउंड उन अभ्यर्थियों के लिए अहम है जिन्हें पहले राउंड में सीट नहीं मिली थी या जो अपनी प्रेफरेंस के आधार पर अपग्रेड चाहते हैं।

PG एडमिशन की अहम तारीखें

सीट स्वीकार करने की तिथि 22 से 24 जून 2026 तक है। डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन की तारीख 22 से 25 जून 2026 रहेगी। कॉलेज और डिपार्टमेंट द्वारा फीस जमा करने की अंतिम तिथि 27 जून 2026 निर्धारित है, ध्यान रहे, निर्धारित समय में किसी भी स्टेप के छूटने पर अलॉटेड सीट रद्द हो सकती है।

एडमिशन CUET PG 2026 के स्कोर के आधार पर हो रहा है। सीटों का आवंटन मेरिट, प्रोग्राम की प्रेफरेंस और उपलब्ध सीटों के हिसाब से किया जा रहा है। CSAS-PG सिस्टम पूरे प्रोसेस को व्यवस्थित और पारदर्शी बना रहा है।हालांकि यूनिवर्सिटी ने राउंड 2 में 2,964 सीटों की पुष्टि की है, लेकिन अलॉट या अपग्रेड हुए छात्रों की सटीक संख्या साझा नहीं की गई है।

DU PG Admission 2026

DU PG Admission 2026

री-शफलिंग की है गुंजाइश

सीटों की संख्या से साफ है कि अभी भी कई सीटें खाली हैं और री-शफलिंग की गुंजाइश बनी हुई है। आने वाले दिनों में और राउंड आने की संभावना है। इसलिए अभ्यर्थियों को सलाह है कि वे आधिकारिक अपडेट्स पर नजर रखें और हर चरण समय पर पूरा करें। जैसे-जैसे प्रक्रिया आगे बढ़ेगी, प्रतिस्पर्धा भी बढ़ेगी, ऐसे में पसंदीदा कोर्स में सीट पक्की करने के लिए समय पर कदम उठाना जरूरी है।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article