UP Police SI City Intimation Slip Released: उत्तर प्रदेश पुलिस रिक्रूटमेंट एंड प्रमोशन बोर्ड (UPPRPB) ने सब इंस्पेक्टर SI कॉन्फिडेंशियल, असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर ASI क्लर्क और अकाउंटेंट और कंप्यूटर ऑपरेटर पोस्ट के लिए सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी कर दी है। इच्छुक उम्मीदवार UPPRPB Official Website से इंटिमेशन स्लिप चेक व डाउनलोड कर सकते हैं। हालांकि इसके लिए लॉगिन क्रेडेंशियल की होगी। हॉल टिकट जल्द ही ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। जानें कब है परीक्षा
बता दें, UPPRB पूरे राज्य में 01 और 02 नवंबर, 2025 को पुलिस सब इंस्पेक्टर और कंप्यूटर ऑपरेटर पोस्ट के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन करेगा।
UPPBPB ग्रेड A एडमिट कार्ड 2025 सिटी स्लिप डाउनलोड करें
जिन उम्मीदवारों को सब इंस्पेक्टर SI कॉन्फिडेंशियल, असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर ASI क्लर्क और अकाउंटेंट और कंप्यूटर ऑपरेटर के पदों के लिए लिखित परीक्षा देनी है, वे इंटिमेशन स्लिप डाउनलोड करने के लिए इन स्टेप्स को डाउनलोड करें
स्टेप 1: ऑफिशियल वेबसाइट - uppbpb.gov.in पर जाएं
स्टेप 2: लेटेस्ट नोटिस पर क्लिक करें, फिर “०प्र० पुलिस में कम्प्यूटर आपरेटर ग्रेड-ए के पदों पर सीधी भर्ती-2023 की लिखित परीक्षा के जिला/नगर व दिनांक की सूचना एवं प्रवेश पत्र हेतु लिंक” पर क्लिक करें।
स्टेप 3: सिटी स्लिप बटन पर क्लिक करें
स्टेप 4: रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड जैसी जरूरी डिटेल्स दें
स्टेप 5: कैप्चा भरें और सबमिट बटन पर क्लिक करें
स्टेप 6: UP पुलिस सिटी स्लिप आपकी स्क्रीन पर दिखाई देगी, डिटेल्स वेरिफाई करें और भविष्य के लिए डाउनलोड करें
| UPPRPB Computer Operator Posts 2025 City Slip PDF | Download Link |
| UPPRPB SI/ASI Posts 2025 City Slip PDF | Download Link |
