एजुकेशन

UPSI Exam 2026: यूपी के 75 जिलों में शांतिपूर्ण तरीके से कराई गई SI भर्ती परीक्षा, 5.31 लाख अभ्यर्थी हुए शामिल

UP Police SI Bharti Exam 2026 : उत्तर प्रदेश पुलिस रिक्रूटमेंट और प्रमोशन बोर्ड ने जानकारी दी कि 14 मार्च 2026 को उपनिरीक्षक और समकक्ष पदों की भर्ती परीक्षा प्रदेश के 75 जिलों के 1090 परीक्षा केंद्रों पर कराई गई थी। दो पालियों में शांतिपूर्ण तरीके से ये एग्जाम हुआ। UP Police SI Bharti Exam, UP Police SI Bharti

Image

UP Police SI Exam

UPSI Exam 2026: उत्तर प्रदेश में यूपीएसआई की परीक्षा आज से शुरू हो चुकी है। आज कड़ी सुरक्षा के बीच अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। 1090 केंद्रों में दो दिनों तक ये परीक्षा होगी। प्रशासन की तरफ से सभी परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। उत्तर प्रदेश पुलिस रिक्रूटमेंट और प्रमोशन बोर्ड ने जानकारी दी कि 14 मार्च 2026 को उपनिरीक्षक और समकक्ष पदों की भर्ती परीक्षा प्रदेश के 75 जिलों के 1090 परीक्षा केंद्रों पर कराई गई थी। दो पालियों में शांतिपूर्ण तरीके से ये एग्जाम हुआ।

कितने अभ्यर्थियों ने दी परीक्षा ?

परीक्षा पहली शिफ्ट में सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक हुई, जिसमें 2,63,838 अभ्यर्थी शामिल हुए। वहीं दूसरी शिफ्ट की परीक्षा दोपहर 3 बजे से लेकर शाम के 5 बजे तक हुई, जिसमें 2,67,927 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। भर्ती बोर्ड के अनुसार, दोनों पालियों को मिलाकर कुल 5,31,765 अभ्यर्थियों ने परीक्षा में हिस्सा लिया। एग्जाम शांतिपूर्ण और अच्छी तरीके से संपन्न हुई।

UPSI Exam का पैटर्न

UP Police SI भर्ती के जरिये उपनिरीक्षक, प्लाटून कमांडर और फायर स्टेशन सेकंड अफसर के पद पर चयन होता है। इसमे चयन आमतौर पर लिखित, शारीरिक दक्षता परीक्षा, दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल टेस्ट के जरिये होता है।लिखित परीक्षा में चार सेक्शन होते हैं-

  • सामान्य हिंदी
  • सामान्य ज्ञान/करंट अफेयर्स
  • संख्यात्मक व मानसिक क्षमता
  • तार्किक क्षमता
कितने पदों पर होनी है भर्ती

Uttar Pradesh Police Recruitment and Promotion Board द्वारा ये परीक्षा 14 और 15 मार्च को कराई जा रही है। परीक्षा 14 और 15 मार्च दो दिनों तक चलेगी। एग्जाम उत्तर प्रदेश के 75 जिलों में करवाया जाएगा, जिसके लिए पूरे प्रदेश में कुल 1090 एग्जाम सेंटर्स बनाए गए हैं। इस भर्ती के जरिये करीब 4543 पदों पर अभ्यर्थियों को चयन किया जाएगा।

बता दें कि परीक्षा को सही ढंग से कराने के लिए केंद्रों पर पर्याप्त जवानों मुस्तैद हैं। एग्जाम सेंटर्स के आस-पास मोबाइल व फोटो स्टेट की दुकानों को भी बंद करने के निर्देश जारी किए गए हैं।

Kusum Bhatt
कुसुम भट्टauthor

टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में बतौर एजुकेशन जर्नलिस्ट कार्यरत कुसुम भट्ट शिक्षा जगत से जुड़ी हर छोटी-बड़ी हलचल पर पैनी नजर रखती हैं। मास्टर्स इन मास कम्युनिकेशन की डिग्री प्राप्त करने के बाद वह पिछले 5 सालों से एजुकेशन बीट को मजबूती से संभाल रही हैं। कुसुम को खबरों को सबसे पहले ब्रेक करने, विषय की गहराई में जाकर स्टोरी तैयार करने और युवाओं को उनके करियर से जुड़ी सटीक जानकारी देने में विशेष दक्षता प्राप्त है। कुसुम की लेखन शैली संक्षिप्त, शोध आधारित और प्रभावशाली है। वे एग्जाम टिप्स, करियर गाइडेंस, सरकारी नौकरी से जुड़ी खबरें, बोर्ड रिजल्ट और सक्सेस स्टोरीज़ जैसे विषयों पर सटीक और भरोसेमंद कंटेंट तैयार करने के लिए जानी जाती हैं। कुसुम अबतक पांच हजार से अधिक बाइलाइन रिपोर्ट पब्लिश कर चुकी हैं। उन्हें ब्लॉगिंग, वेब स्टोरीज और ट्रेंडिंग एजुकेशनल टॉपिक्स पर काम करने का खास शौक है। उनका मानना है कि – "शिक्षा सिर्फ करियर का माध्यम नहीं, बल्कि सोच और समाज दोनों को बदलने की शक्ति रखती है।"

और पढ़ें
End of Article