एजुकेशन

UP Police ने SI परीक्षा से जुड़े प्रश्नपत्र को बताया फर्जी, वायरल करने वालों पर होगी कार्रवाई

UP Police SI Question Paper: यूपी पुलिस बोर्ड ने कहा है कि इस SI Exam के फर्जी प्रश्नपत्र को वायरल करने वाले प्लेटफॉर्म और लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है और उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। बता दे्ं कि पिछले कुछ दिनों से एसआई परीक्षा का पेपर वायरल हो रहा था। UP SI Exam Paper leak, UP SI Exam Paper, UP SI Exam Paper 2026, UP SI Exam Paper 2026, UP SI Exam Paper leak news

Image

UP Police SI Exam

UP SI Exam Paper: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती व प्रोन्नति बोर्ड ने उपनिरीक्षक परीक्षा से जुड़े वायरल प्रश्नपत्र को फर्जी बताया है। बोर्ड ने साफ तौर पर कहा है कि सोशल मीडिया पर फैलाया जा रहा पेपर परीक्षा से संबंधित नहीं है। Uttar Pradesh Police Recruitment and Promotion Board ने कहा है कि वायरल हो रहा प्रश्नपत्र पूरी तरह से भ्रामक है और इसका आयोजित होने वाली उपनिरीक्षक परीक्षा से कोई संबंध नहीं है।

बोर्ड ने कहा है कि इस फर्जी प्रश्नपत्र को वायरल करने वाले प्लेटफॉर्म और लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है और उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। बोर्ड ने परीक्षार्थियों से साफतौर पर अपील की है कि वे किसी भी तरह की भ्रामक सूचनाओं के झांसे में न आएं और सिर्फ आधिकारिक जानकारी पर ही भरोसा करें।

यूपी पुलिस एसआई भर्ती 2026: UP Police SI Bharti 2026

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड पुलिस बल के लिए योग्य उम्मीदवारों की भर्ती हेतु सब-इंस्पेक्टर परीक्षा आयोजित कर रहा है। इस भर्ती अभियान का उद्देश्य पूरे राज्य में रिक्त पदों को भरकर कानून व्यवस्था को मजबूत करना है। आज यानी 14 मार्च से यूपी पुलिस SI भर्ती के लिए परीक्षा शुरू हो चुकी है। इस परीक्षा का आयोजन UPPBPB की तरफ से किया जा रहा है।

SI परीक्षा का एडमिट कार्ड UP Police SI Bharti Admit Card 2026

हाल ही में UP पुलिस ने SI Admit Card 2026 अपनी आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जारी किया है। जिन उम्मीदवारों ने UP पुलिस सब-इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन किया है, वे अब अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि का उपयोग करके अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं।

परीक्षा में शामिल होने के लिए एडमिट कार्ड एक जरूरी दस्तावेज होता है। UP पुलिस SI हॉल टिकट के बिना उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र में प्रवेश करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। नवीनतम जानकारी के अनुसार, सब-इंस्पेक्टर भर्ती के लिए लगभग 15,75,760 उम्मीदवारों ने आवेदन किया है, जिससे यह राज्य की सबसे बड़ी पुलिस भर्ती परीक्षाओं में से एक बन गई है।

आज देखिये राजस्थान आरबीएसई 10th सरकारी रिजल्ट 2026, शाला दर्पण बोर्ड 5वीं और 8वीं के परिणाम का सबसे लेटेस्ट अपडेट टाइम्स नाउ नवभारत एजुकेशन सेक्शन पर

Kusum Bhatt
कुसुम भट्ट author

टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में बतौर एजुकेशन जर्नलिस्ट कार्यरत कुसुम भट्ट शिक्षा जगत से जुड़ी हर छोटी-बड़ी हलचल पर पैनी नजर रखती हैं। मास्टर्स इन मास कम्... और देखें

End of Article