UP Police Exam 2024 Date in Hindi: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPBPB) द्वारा आयोजित होने वाली भर्ती परीक्षा से जुड़ी बड़ी खबर आई है। लेटेस्ट अपडेट के अनुसार, असिस्टेंट ऑपरेटर, हेड ऑपरेटर व कर्मशाला कर्मचारी भर्ती के लिए होने वाली परीक्षा की तिथि घोषित कर दी गई है साथ ही परीक्षा का पैटर्न भी जारी कर दिया गया है।
यूपी पुलिस भर्ती तिथि
UPPBPB द्वारा यूपी पुलिस रेडियो संवर्ग में कर्मशाला कर्मचारी, प्रधान परिचालक, प्रधान परिचालक यांत्रिक (हेड ऑपरेटर) एवं सहायक परिचालक (असिस्टेंट ऑपरेटर) के पदों के लिए ऑनलाइन लिखित परीक्षा 29 जनवरी से 10 फरवरी 2024 के बीच आयोजित की जाएगी। हालांकि परीक्षा तिथि की जानकारी एडमिट कार्ड पर भी होगा, जिसे परीक्षा तिथि से कुछ दिन पहले जारी किया जाएगा। इसके अलावा यूपी पुलिस एडमिट कार्ड पर परीक्षा शहर व परीक्षा केंद्र की जानकारी होगी।
इस भर्ती के लिए मार्च 2022 में आवेदन लिए मंगाए गए थे। तीनों पदों के माध्यम से कुल 2430 पदों को भरा जाना है। देखें पदों का विवरण
| रेडियो संवर्ग में सहायक परिचालक (असिस्टेंट ऑपरेटर) के | 1374 पद |
| प्रधान परिचालक/ प्रधान परिचालक (हेड ऑपरेटर यांत्रिक) के | 936 पद |
| कर्मशाला कर्मचारी के | 120 पद |
तीनों पदों की भर्ती परीक्षा 400 अंकों की होगी। परीक्षा लिखित व ऑनलाइन होगी। परीक्षा में कुल 160 प्रश्न होंगे। सामान्य हिन्दी, साइंस-सामान्य ज्ञान, संख्यात्मक एवं मानसिक योग्यता परीक्षा, मानसिक अभिरूचि परीक्षा/तार्किक परीक्षा से सवाल पूछे जाएंंगे।
परीक्षा ढाई घंटे के लिए होगी, खास बात यह है यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग नहीं होगी। परीक्षार्थियों को अंक नॉर्मलाइजेशन मैथड से दिए जाएंगे।
