एजुकेशन

8, 9 और 10 जून को यूपी पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा, अभ्यर्थियों को बस किराए में मिलेगी छूट

उत्तर प्रदेश सिपाही भर्ती परीक्षा में शामिल होने जा रहे लाखों अभ्यर्थियों के लिए राहत भरी खबर है। परीक्षा के दौरान अभ्यर्थियों को उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (UPSRTC) की बसों में किराए में विशेष छूट दी जाएगी।

Image

यूपी पुलिस अभ्यर्थियों को बस किराए में मिलेगी छूट

उत्तर प्रदेश सिपाही भर्ती परीक्षा में शामिल होने जा रहे लाखों अभ्यर्थियों के लिए राहत भरी खबर है। परीक्षा के दौरान अभ्यर्थियों को उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (UPSRTC) की बसों में किराए में विशेष छूट दी जाएगी। उत्तर प्रदेश में 8, 9 और 10 जून को सिपाही भर्ती परीक्षा होनी है। सिपाही भर्ती के लिए लगभग 28 लाख अभ्यर्थी पंजीकृत हैं। जानकारी के अनुसार, भर्ती परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र (Admit Card) दिखाने पर अभ्यर्थियों को निर्धारित नियमों के तहत बस यात्रा में रियायत मिलेगी। परिवहन विभाग ने सभी क्षेत्रीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं ताकि परीक्षा के दिनों में अभ्यर्थियों को सुगम यात्रा सुविधा उपलब्ध कराई जा सके।

बता दें कि इस साल उत्तर प्रदेश पुलिस में 81,000 से 1 लाख तक पदों पर भर्ती का बड़ा अभियान चल रहा है। परीक्षा 8-10 जून को होनी है।

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा आयोजित होने वाली इस परीक्षा में प्रदेश भर से लाखों उम्मीदवार शामिल होंगे। बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों को अपने गृह जनपद से दूसरे जिलों में स्थित परीक्षा केंद्रों तक जाना होगा। ऐसे में बस किराए में छूट मिलने से उम्मीदवारों को आर्थिक राहत मिलेगी और वे बिना किसी अतिरिक्त बोझ के परीक्षा केंद्र तक पहुंच सकेंगे।

6 जून को पुलिस भर्ती परीक्षा की रिहर्सल

सीएम योगी आदित्यनाथ ने बुधवार रात अधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग की। इस दौरान पुलिस भर्ती परीक्षा और कानून व्यवस्था को लेकर बात हुई। प्रदेश के सभी डीएम, कमिश्नर, आईजी, डीआईजी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सीएम योगी से जुड़े। सीएम योगी ने अधिकारियों से कहा कि पुलिस भर्ती परीक्षा के दौरान कोई गड़बड़ी नहीं होनी चाहिए। इसके लिए 6 जून को ही रिहर्सल कर लें।

सीएम के तेवर सख्त

उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक में अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि परीक्षा से जुड़ी किसी भी प्रकार की अफवाह, गलत सूचना या अफवाह फैलाने वाले तत्वों पर सख्त कार्रवाई की जाए। परीक्षा की पूरी पारदर्शिता और शुचिता बनाए रखी जाए। सीएम ने पहले से ही सुरक्षा, निगरानी और अफवाह नियंत्रण पर जोर दिया है। योगी सरकार पहले भी पेपर लीक जैसी घटनाओं में जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाती रही है।

Kuldeep Raghav
कुलदीप राघवauthor

कुलदीप राघव प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक अनुभव का रखने वाले पत्रकार हैं। टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वह एजुकेशन सेक्शन को लीड कर रहे हैं। एजुकेशन सेक्टर की गहरी समझ और लगातार फील्ड-ओरिएंटेड रिपोर्टिंग के कारण कुलदीप इस बीट के भरोसेमंद पत्रकारों में गिने जाते हैं। वे स्कूल और उच्च शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाएं, एडमिशन और काउंसलिंग प्रोसेस, स्कॉलरशिप, करियर गाइडेंस, जॉब अलर्ट, स्किल डेवलपमेंट और युवाओं से जुड़े सामाजिक-शैक्षणिक मुद्दों पर तथ्यात्मक और आसान भाषा में खबरें पब्लिश करते हैं। कुलदीप ने अब तक 18,000 से अधिक बाइलाइन स्टोरीज लिखी हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, विश्लेषण, डेटा आधारित रिपोर्ट्स और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article