UP Police Constable Recruitment 2023: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बीते दिनों प्रदेश में 52699 पदों पर पुलिस कॉन्स्टेबल की भर्ती को लेकर निर्देश जारी किया गया था। यूपी पुलिस भर्ती बोर्ड की तरफ से सब इंस्पेक्टर के 2469 , जेल वार्डर के 2833 और कॉन्स्टेबल के 52699 पदों पर भर्तियां की जाएंगी। इसके बाद विभाग ने इस भर्ती को कराने की तैयारी कर ली है। 52699 पदों की भर्ती यूपी पुलिस के इतिहास की सबसे बड़ी भर्ती होगी। जल्द ही यूपी पुलिस में 52699 भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा। इसी बीच पुलिस भर्ती बोर्ड की तरफ से एक नोटिस जारी किया गया है। नोटिस के मुताबिक, फिजिकल परीक्षा प्रयागराज, आगरा, बरेली, गोरखपुर, कानपुर, लखनऊ, मेरठ और वाराणसी में होगी।
UP Police Constable Bharti 2023: जारी हुआ महत्वपूर्ण नोटिस
यूपी पुलिस फिजिकल टेस्ट से संबंधित इस नोटिस के जारी होने के बाद उम्मीद की जा रही है कि जल्द ही पुलिस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू की जा सकती है। टेंडर के मुताबिक पुलिस भर्ती परीक्षा में फिजिकल के लिए करीब 20 हजार से लेकर 2 लाख तक अभ्यर्थी होंगे। आवेदन प्रक्रिया शुरू होने के बाद इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकेंगे। लाखों छात्र इस भर्ती के इंतजार में हैं और फिजिकल की तैयारी में दिन रात जुटे हैं।
UP Police Recruitment 2023: कब से शुरू हो सकते हैं आवेदन
यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2023 के लिए भर्ती बोर्ड द्वारा अभी ये साफ नहीं किया गया है कि आवेदन कब से शुरू होंगे। हालांकि तैयारियों को देखते हुए यह उम्मीद की जा रही है कि अक्टूबर महीने में ही आवेदन प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। पुलिस भर्ती बोर्ड की तरफ से अभी नोटिफिकेशन को लेकर कोई जानकारी नहीं दी गई है। अगर अक्टूबर में नोटिफिकेशन जारी किया जाता है तो दिसंबर से फरवरी तक भर्ती प्रक्रिया को पूरा कराया जा सकता है।
