एजुकेशन

UP Police Constable Admit Card 2026: PET के लिए एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड

UP Police Constable Admit Card 2026: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती-2025 के तहत होने वाली शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है।

Image

UP Police Constable Admit Card 2026: PET के लिए एडमिट कार्ड जारी

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती-2025 के तहत होने वाली शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों को PET के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है, वे अपना प्रवेश पत्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in से डाउनलोड कर सकते हैं। बोर्ड ने PET के लिए निर्धारित केंद्रों और तारीखों से जुड़ी नई जानकारी भी जारी की है।

बता दें, कल 1 अक्टूबर को खबर आई थी कि UP Police कांस्टेबल भर्ती की PET परीक्षा के लिए कुछ परीक्षा केंद्र और तारीखों में बदलाव किया गया है, जिसका कारण भारी बारिश की वजह से जलभराव बताया गया। ऐसे में बोर्ड ने फैसला लिया कि जहां इस तरह (जलभराव) की दिक्कत है, वहां के उम्मीदवारों के लिए तारीखों में बदलाव किया जाए। पूरी खबर के लिए यहां क्लिक करें - बारिश के कारण बदले परीक्षा केंद्र और तारीखें, अभ्यर्थी नोट कर लें नई डिटेल

इस संशोधित कार्यक्रम में मुरादाबाद, गाजियाबाद, मिर्जापुर, बरेली, आजमगढ़, गोरखपुर, मेरठ, कानपुर और फतेहपुर समेत कई केंद्रों से जुड़े उम्मीदवारों को नई परीक्षा तारीख जरूर पता करनी चाहिए। बोर्ड की वेबसाइट पर PET से संबंधित नोटिस और एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का लिंक उपलब्ध है।

UP Police Constable PET Admit Card ऐसे करें डाउनलोड

एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाएं। इसके बाद होम पेज पर Admit Card सेक्शन में जाएं और UP Police Constable PET 2026 से संबंधित लिंक खोलें। अब मांगी गई जानकारी, जैसे रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि, दर्ज करके सबमिट करें। स्क्रीन पर आपका एडमिट कार्ड दिखाई देगा। इसे डाउनलोड करें और इसका प्रिंट निकालकर सुरक्षित रखें।

एडमिट कार्ड में जरूर चेक करें ये जानकारी

उम्मीदवार एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद उसमें अपना नाम, रोल नंबर, परीक्षा की तारीख, रिपोर्टिंग टाइम और परीक्षा केंद्र की जानकारी ध्यान से जांच लें। परीक्षा में शामिल होने के लिए एडमिट कार्ड साथ ले जाना जरूरी होगा। किसी तरह की गलती या बदलाव से जुड़ी जानकारी के लिए उम्मीदवारों को बोर्ड की आधिकारिक सूचना देखनी चाहिए।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article