एजुकेशन

UP Police Constable PET 2025: बारिश के कारण यूपी पुलिस कांस्टेबल फिजिकल टेस्ट की तिथियों में बदलाव, जानें नया शेड्यूल

UP Police Constable PET 2025: यूपी पुलिस द्वारा आयोजित की जाने वाली 'आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती – 2025' की शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) की तिथियों में बारिश और जलभराव के कारण बदलाव किया गया है।

Image

UP Police Constable PET 2025 (Photo - AI/Newsroom Verified)

UP Police Constable PET 2025: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB), लखनऊ द्वारा 'आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती – 2025' की शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए एक अत्यंत महत्वपूर्ण सूचना सामने आई है। राज्य के कई हिस्सों में लगातार हो रही भारी बारिश और ग्राउंड पर जलभराव के कारण बोर्ड ने अभ्यर्थियों की सुरक्षा और निष्पक्ष परीक्षा आयोजन को ध्यान में रखते हुए कई परीक्षा केंद्रों तथा तिथियों में संशोधन किया है। बोर्ड द्वारा 5 अक्टूबर 2026 को जारी आधिकारिक सूचना के अनुसार, गोरखपुर और आजमगढ़ केंद्रों के अभ्यर्थियों की शारीरिक परीक्षा अब नए केंद्रों पर आयोजित की जाएगी।

संशोधित परीक्षा केंद्र एवं तिथियों का पूरा विवरण

बोर्ड द्वारा जारी आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार, बारिश और जलभराव से प्रभावित केंद्रों की शारीरिक दक्षता परीक्षा का नया शेड्यूल नीचे दिया गया है-

पूर्व निर्धारित केंद्र व तिथिपरिवर्तित (नया) परीक्षा केंद्र व तिथि
26वीं वाहिनी पीएसी गोरखपुर (06-10-2026)04वीं वाहिनी पीएसी प्रयागराज (09-10-2026)
26वीं वाहिनी पीएसी गोरखपुर (07-10-2026)35वीं वाहिनी पीएसी लखनऊ (09-10-2026)
26वीं वाहिनी पीएसी गोरखपुर (08-10-2026)डा० शकुंतला मिश्रा पुनर्वास विश्वविद्यालय लखनऊ (09-10-2026)
26वीं वाहिनी पीएसी गोरखपुर (09-10-2026)25वीं वाहिनी पीएसी रायबरेली (09-10-2026)
26वीं वाहिनी पीएसी गोरखपुर (10-10-2026)11वीं वाहिनी पीएसी सीतापुर (10-10-2026)
20वीं वाहिनी पीएसी आजमगढ़ (06-10-2026)35वीं वाहिनी पीएसी लखनऊ (10-10-2026)
20वीं वाहिनी पीएसी आजमगढ़ (07-10-2026)डा० शकुंतला मिश्रा पुनर्वास विश्वविद्यालय लखनऊ (10-10-2026)
20वीं वाहिनी पीएसी आजमगढ़ (08-10-2026)25वीं वाहिनी पीएसी रायबरेली (10-10-2026)
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें - JEE Main 2027 का एग्जाम शेड्यूल जारी, इस दिन से शुरू हो सकता रजिस्ट्रेशन प्रोसेस, रेडी रखें यह जरूरी डॉक्यूमेंट्स

जल्द जारी होगा एडमिट कार्ड

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती बोर्ड ने यह स्पष्ट किया है कि जिन अभ्यर्थियों के परीक्षा केंद्र और तिथियों में बदलाव किया गया है, उनके संशोधित प्रवेश पत्र यानी नए एडमिट कार्ड आधिकारिक पोर्टल पर जल्द ही जारी किए जाएंगे।

- अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे बोर्ड की वेबसाइट से नया एडमिट कार्ड तुरंत डाउनलोड करें।

- नए एडमिट कार्ड में अंकित परीक्षा केंद्र, तिथि और रिपोर्टिंग समय*के अनुसार ही परीक्षा स्थल पर पहुंचना सुनिश्चित करें।

अभ्यर्थियों के लिए आवश्यक दिशा निर्देश

1. आधिकारिक वेबसाइट पर बनाए रखें नजर: परीक्षा से संबंधित सभी प्रामाणिक दिशा-निर्देश केवल बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर ही उपलब्ध कराए जाएंगे। किसी भी असत्यापित या सोशल मीडिया पर फैल रही अफवाहों से बचें।

2. जरूरी दस्तावेज साथ रखें: ग्राउंड पर रिपोर्ट करते समय अपना नया संशोधित एडमिट कार्ड, मूल फोटो पहचान पत्र (जैसे आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस आदि) और पासपोर्ट साइज फोटो अवश्य ले जाएं।

3. यात्रा की अग्रिम योजना बनाएं: चूंकि कई अभ्यर्थियों का केंद्र गोरखपुर या आजमगढ़ से बदलकर लखनऊ, प्रयागराज, सीतापुर या रायबरेली किया गया है, इसलिए समय रहते अपनी यात्रा की व्यवस्था (बस/ट्रेन टिकट) कर लें ताकि अंतिम समय पर किसी परेशानी का सामना न करना पड़े।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article