RRB Railway Nursing Supritendent Admit Card 2026 Released: आरआरबी नर्सिंट सुप्रीटेंडेंट भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी (Railway Nursing Supritendent Admit Card 2026) खबर है। रेलवे भर्ती बोर्ड ने नर्सिंग सुप्रीटेंडेंट भर्ती परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। यहां आवेदन करने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rrb.indianrailways.gov.in पर जाकर अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे। यहां आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करना होगा।
बता दें आरआरबी नर्सिंग सुप्रीटेंडेंट की परीक्षा 23 नवंबर और 25 नवंबर 2026 के बीच आयोजित की जाएगी। अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।
RRB Railway Nursing Supritendent Admit Card 2026 Download: ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड
- सबसे पहले rrb.indianrailways.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर RRB Railway Nursin g Supritendent Admit Card 2026 Download लिंक पर क्लिक करें।
- यहां अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करें।
- एडमिट कार्ड आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
- नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर इसे अपने डेक्सटॉप पर सेव कर लें।
Railway Nursing Supritendent Admit Card: एडमिट कार्ड पर होगी ये जानकारी
- अभ्यर्थी का नाम
- रजिस्ट्रेशन नंबर
- डेट ऑफ बर्थ
- माता पिता का नाम
- परीक्षा का नाम
- एग्जाम सेंटर का नाम
- परीक्षा केंद्र का पता
- पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ
- हस्ताक्षर
RRB Nursing Supritendent Admit Card: एडमिट कार्ड में गलती होने पर क्या करें
यदि आपके एडमिट कार्ड में नाम, माता पिता का नाम, रजिस्ट्रेशन नंबर या अन्य किसी प्रकार की कोई श्रुटि पाई जाती है तो अभ्यर्थी ऑफिशियल वेबसाइट पर मेल कर अपनी शिकायत दर्ज करवा सकते हैं। इसमें करेक्शन कर आपको मेल कर दिया जाएगा। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद इस पर दिए गए दिशा निर्देशों को पढ़ना न भूलें। साथ ही ध्यान रहे एग्जाम हॉल में उम्मीदवारों को मोबाइल, पर्स, पेपर या नोटबुक के साथ किसी को एंट्री नहीं दी जाएगी।
