Hoshiarpur Court Stenographer Recruitment 2026: बेरोजगारी के दौर में नौकरी की तालाश कर रहे उम्मीदवारों के लिए काम की (Hoshiarpur Court Recruitment 2026) खबर है। होशियारपुर जिला कोर्ट ऑफिस ने स्टेनोग्राफर के पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए स्टेनोग्राफर ग्रेड 2 के कुल 10 पदों की रिक्तियों पर भर्ती की जाएगी। यहां अभ्यर्थियों की नियुक्ति एडहॉक बेस पर की जा रही है। यहां आवेदन के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट hoshiarpur.dcourts.gov.in से एप्लीकेशन फॉर्म डाउनलोड करना होगा। यहां आप होशियारपुर जिला कोर्ट के स्टेनोग्राफर के पदों पर आवेदन करने के लिए क्वालिफिकेशन, एज लिमिट और आवेदन प्रक्रिया जान सकते हैं।
Hoshiarpur Court Recruitment 2026 Qualification: स्टेनोग्राफर के लिए क्वालिफिकेशन
होशियारपुर जिला कोर्ट के स्टेनोग्राफर के पदों पर आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ आर्ट्स (BA) या बीएससी की डिग्री होनी चाहिए। साथ ही अभ्यर्थी को 80 शब्द प्रति मिनट की स्पीड से इंग्लिश शॉर्टहैंड और 20 शब्द प्रति मिनट की स्पीड से ट्रांस्क्रिप्शन आती हो।
Hoshiarpur Court Stenographer Recruitment 2026: Check Here
स्टेनोग्राफर के लिए एज लिमिट
कोर्ट स्टेनोग्राफर के लिए एज लिमिट की बात करें तो अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 37 साल निर्धारित की गई है। इसके अलावा यहां अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में पंजाब सरकार के नियमों के अनुसार विशेष छूट दी जाएगी। अधिक जानकारी के लिए एक बार ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करें।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: जब टीचर्स का हुआ एग्जाम तो कितने हुए पास
ऐसे कर सकते हैं आवेदन
होशियारपुर जिला कोर्ट के स्टेनोग्राफर के पदों पर आवदेन करने के लिए अभ्यर्थी hoshiarpur.dcourts.gov.in पर जाएं। यहां से एप्लीकेशन फॉर्म डाउनलोड करें। अब फॉर्म को पूरा भरें। इसके साथ अपने डॉक्यूमेंट्स सेल्फ अटेस्ट करें। फिर नोटिफिकेशन पर दिए गए पते पर भेजें। अधिक जानकारी के लिए एक बार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर नोटिफिकेशन को पूरा पढ़ें।
