एजुकेशन

PSEB 2027: पंजाब बोर्ड ने जारी किया 8वीं, 10वीं और 12वीं का परीक्षा शेड्यूल, जनवरी में प्रैक्टिकल और मार्च में थ्योरी

PSEB Board Exam 2027 : पंजाब स्कूल एजुकेशन बोर्ड (PSEB) ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए प्रैक्टिकल और लिखित परीक्षाओं का शेड्यूल जारी कर दिया है। इसके अनुसार, जनवरी में प्रैक्टिकल और मार्च में थ्योरी परीक्षा का आयोजन किया जाएगा।

Image

पंजाब बोर्ड ने जारी किया 8वीं, 10वीं और 12वीं का परीक्षा शेड्यूल (Image- AI Generated/Newsroom Verified)

Punjab Board Exam 2027: पंजाब में कक्षा 8वीं, 10वीं और 12वीं के बोर्ड एग्जाम की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों के लिए जरूरी खबर है। पंजाब स्कूल एजुकेशन बोर्ड (PSEB) ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए प्रैक्टिकल और लिखित परीक्षाओं का शेड्यूल जारी कर दिया है। बोर्ड के अनुसार, तीनों कक्षाओं की प्रैक्टिकल परीक्षाएं जनवरी 2027 में होंगी, जबकि थ्योरी पेपर मार्च से शुरू किए जाएंगे। विद्यार्थी परीक्षा से जुड़ी जानकारी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट pseb.ac.in पर देख सकते हैं। हालांकि, अभी विषय के हिसाब से अलग-अलग परीक्षा तारीखों का पूरा टाइम टेबल जारी नहीं किया गया है। फिलहाल बोर्ड ने परीक्षाओं की शुरुआत और समाप्ति की तारीखें बताई हैं।

PSEB की ओर से कक्षा 8, 10 और 12 के प्रैक्टिकल एग्जाम एक ही अवधि में आयोजित किए जाएंगे। इनकी तारीखें 8 जनवरी से 20 जनवरी 2027 तक तय की गई हैं।

कक्षाप्रैक्टिकल परीक्षा
8वीं8 से 20 जनवरी 2027
10वीं8 से 20 जनवरी 2027
12वीं8 से 20 जनवरी 2027

मार्च से शुरू होंगी लिखित परीक्षाएं

बोर्ड के शेड्यूल के मुताबिक, तीनों कक्षाओं की थ्योरी परीक्षाएं मार्च में शुरू होंगी। हालांकि, इनके खत्म होने की तारीख अलग-अलग रखी गई है।

कक्षालिखित परीक्षा की तारीख
8वीं5 से 18 मार्च 2027
10वीं19 मार्च से 20 अप्रैल 2027
12वीं5 मार्च से 23 अप्रैल 2027

विषयवार टाइम टेबल का करना होगा इंतजार

अभी बोर्ड ने हर विषय की परीक्षा की अलग-अलग तारीख और समय की जानकारी नहीं दी है। विद्यार्थियों को इसके लिए विस्तृत डेटशीट का इंतजार करना होगा। बोर्ड की ओर से पूरा टाइम टेबल जारी होने पर विषयवार परीक्षा कार्यक्रम स्पष्ट हो जाएगा।

एडमिट कार्ड और तैयारी को लेकर जरूरी सलाह

परीक्षा से कुछ दिन पहले बोर्ड एडमिट कार्ड जारी करेगा। विद्यार्थियों को परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड की प्रिंटेड कॉपी और सरकार द्वारा मान्य पहचान पत्र लेकर जाना होगा।

फिलहाल विद्यार्थियों के पास तैयारी को बेहतर बनाने का अच्छा मौका है। वे पुराने सालों के प्रश्नपत्र हल करें, मॉक टेस्ट दें और हर विषय के लिए नियमित पढ़ाई का लक्ष्य तय करें। इससे परीक्षा के पैटर्न को समझने और समय का सही इस्तेमाल करने में मदद मिलेगी।

टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: क्या है Productive Hour Rule, टॉपर बनने में करता है मदद

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article