एजुकेशन

UP Police Bharti 2026: यूपी पुलिस कंप्यूटर ऑपरेटर भर्ती का रिजल्ट जारी, 930 उम्मीदवारों का हुआ सिलेक्शन

UP Police computer operator Bharti : यूपी पुलिस भर्ती व प्रोन्नति बोर्ड ने कंप्यूटर ऑपरेटर ग्रेड ए भर्ती 2023 का परिणाम जारी कर दिया है। बोर्ड ने चयनित सभी अभ्यर्थियों को बधाई देते हुए आगे की प्रक्रिया से संबंधित दिशानिर्देशों का पालन करने की सलाह दी है।

Image

UP Police

UP Police Bharti 2026 : यूपी पुलिस में जाने का सपना देख रहे युवाओं के लिए खुशखबरी है। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती व प्रोन्नति बोर्ड ने यूपी पुलिस में कंप्यूटर ऑपरेटर के 930 पदों पर सीधी भर्ती 2023 के तहत कैंडिडेट्स का रिजल्ट जारी कर दी है। बोर्ड की तरफ से ये लिस्ट 1 नवंबर 2025 को आयोजित लिखित परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों के अंकों के आधार पर तैयार की गई है। बोर्ड के अनुसार ये भर्ती कुल 930 खाली पदों पर होनी है। इससे जुड़ी सूची और जानकारी आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर अपलोड की गई है।

अभ्यर्थी अपना परिणाम coeexams.com पर उपलब्ध लिंक के जरिये देख सकते हैं। बोर्ड ने चयनित सभी अभ्यर्थियों को बधाई देते हुए आगे की प्रक्रिया से संबंधित दिशानिर्देशों का पालन करने की सलाह दी है। बोर्ड ने साफ किया है कि आगे की प्रक्रिया, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और नियुक्त से जुड़ी जानकारी समय-समय पर आधिकारिक वेबसाइट के जरिये साझा की जाएगी।

किस कैटेगरी में कितने अभ्यर्थी हुए पास ?

अभ्यर्थियों की चयन उनकी कैटेगरी और मेरिट के आधार पर किया गया है। चयन सूची से संबंधित विस्तृत जानकारी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर दी गई है। यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट से अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं या फिर पीडीएफ में अपना रोल नंबर चेक कर सकते हैं। फाइनल रिजल्ट में कुल 930 अभ्यर्थियों का चयन किया गया है। इसमें अनारक्षित श्रेणी के 381, ईडब्ल्यूएस के 91, ओबीसी के 249, एससी के 193 और एसटी कैटेगरी के 16 अभ्यर्थी शामिल हैं।

यूपी पुलिस में कंप्यूटर ऑपरेटर भर्ती में कौन-कौन से पद?

बताते चलें कि यूपी पुलिस में कंप्यूटर ऑपरेटर के कुल 930 पदों पर भर्ती निकली थी। ये पद कंप्यूटर ऑपरेटर/कंप्यूटर कैडर से जुड़े हैं। यूपी पुलिस में कंप्यूटर ऑपरेटर का रोल फील्ड ड्यूटी से अलग होता है। इसमें पुलिस रिकॉर्ड और डेटा एंट्री, FIR, केस फाइल और डिजिटल दस्तावेजों को संभालना, ऑनलाइ पुलिस सिस्टम और सॉफ्टवेयर पर काम, विभागीय रिपोर्ट, डाटा मैनेजमेंट और तकनीकी सपोर्ट शामिल होता है।

Kusum Bhatt
कुसुम भट्टauthor

टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में बतौर एजुकेशन जर्नलिस्ट कार्यरत कुसुम भट्ट शिक्षा जगत से जुड़ी हर छोटी-बड़ी हलचल पर पैनी नजर रखती हैं। मास्टर्स इन मास कम्युनिकेशन की डिग्री प्राप्त करने के बाद वह पिछले 5 सालों से एजुकेशन बीट को मजबूती से संभाल रही हैं। कुसुम को खबरों को सबसे पहले ब्रेक करने, विषय की गहराई में जाकर स्टोरी तैयार करने और युवाओं को उनके करियर से जुड़ी सटीक जानकारी देने में विशेष दक्षता प्राप्त है। कुसुम की लेखन शैली संक्षिप्त, शोध आधारित और प्रभावशाली है। वे एग्जाम टिप्स, करियर गाइडेंस, सरकारी नौकरी से जुड़ी खबरें, बोर्ड रिजल्ट और सक्सेस स्टोरीज़ जैसे विषयों पर सटीक और भरोसेमंद कंटेंट तैयार करने के लिए जानी जाती हैं। कुसुम अबतक पांच हजार से अधिक बाइलाइन रिपोर्ट पब्लिश कर चुकी हैं। उन्हें ब्लॉगिंग, वेब स्टोरीज और ट्रेंडिंग एजुकेशनल टॉपिक्स पर काम करने का खास शौक है। उनका मानना है कि – "शिक्षा सिर्फ करियर का माध्यम नहीं, बल्कि सोच और समाज दोनों को बदलने की शक्ति रखती है।"

और पढ़ें
End of Article