एजुकेशन

UP Police Computer Operator Exam Date 2025: घोषित हुई यूपी पुलिस कंप्यूटर ऑपरेटर भर्ती परीक्षा की तारीख, यहां देखें

UP Police Computer Operator Exam Date 2025: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं पदोन्नति बोर्ड ने कंप्यूटर ऑपरेटर ग्रेड ए भर्ती 2023 की लिखित परीक्षा की तारीख घोषित कर (UP Police Computer Operator Exam Date 2025) दी है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाकर परीक्षा का कार्यक्रम चेक कर (UP Police Computer Operator Exam Date) सकते हैं।

Image

UP Police Computer Operator Exam Date 2025: यहां देखें यूपी पुलिस कंप्यूटर ऑपरेटर भर्ती परीक्षा की तारीख

UP Police Computer Operator Exam Date 2025: यूपी पुलिस कंप्यूटर ऑपरेटर के पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी (UP Police Computer Operator Exam Date 2025) खबर है। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं पदोन्नति बोर्ड ने कंप्यूटर ऑपरेटर ग्रेड ए भर्ती 2023 की लिखित परीक्षा की तारीख घोषित कर (UP Police Computer Operator Exam Date) दी है। साथ ही एग्जाम सिटी स्लिप जारी कर दिया गया है। आयोग की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार परीक्षाएं 1 नवंबर 2025 से आयोजित की जाएंगी। एग्जाम एक पाली में सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक होगी।

जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार सभी अभ्यर्थियों की लिखित परीक्षा की तिथि, परीक्षा के लिए आवंटित जिला/नगर की सूचना का लिंक बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर आज जाकर चेक कर सकेंगे। इसके लिए अभ्यर्थियों को अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और डेट ऑफ बर्थ दर्ज करना होगा।

UP Police Computer Operator Exam 2025

UP Police Computer Operator Exam 2025

UP Police Computer Operator Admit Card 2025: कब जारी होगा एडमिट कार्ड

वहीं यूपीपीबीपीबी कंप्यूटर ऑपरेटर लिखित परीक्षा के एडमिट कार्ड की बात करें तो प्रवेश पत्र परीक्षा से तीन दिन पहले जारी कर दिया जाएगा। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे। ध्यान रहे उम्मीदवारों को बिना एडमिट कार्ड के परीक्षा हॉल में एंट्री नहीं दी जाएगी। साथ ही प्रवेश पत्र के साथ आधार कार्ड की छायाप्रति व पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ ले जाना ना भूलें।

UP Police Computer Operator Exam 2025: सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबर

यदि किसी अभ्यर्थी को एडमिट कार्ड डाउनलोड करने में किसी प्रकार की कोई परेशानी होती है या फिर प्रवेश पत्र में नाम, पता या फोटोग्राफ को लेकर कोई श्रुटि पाई जाती है तो हेल्पलाइन नंबर 8064526226 पर या फिर मेल आईडी helpdesk@coexams.com पर संपर्क कर सकते हैं।

Aditya Singh
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article