UP PET Result 2025 Date, Kab Aayega, Sarkari Result 2025: यूपी पीईटी परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी (UP PET Result 2025) खबर है। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ चयन सेवा आयोग किसी भी वक्त प्रारंभिक पात्रता परीक्षा के परिणाम घोषित कर (UP PET Result 2025 Date) सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो रिजल्ट दिसंबर के पहले सप्ताह में घोषित कर दिया जाएगा। रिजल्ट जारी होने के बाद अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकेंगे। यहां आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करना होगा।
UP PET Result 2025: 48 जिलों के 91 केंद्रों पर हुई थी परीक्षा
बता दें यूपी पीईटी की परीक्षा 6 और 7 सितंबर को आयोजित की गई थी। परीक्षा के लिए कुल 2,531,996 उम्मीदवारों ने पंजीकरण कराया था, जिसमें से 1,941,993 (76.70%) उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए। परीक्षा 48 जिलों के 91 केंद्रों पर निर्धारित थी। वहीं अब जल्द ही रिजल्ट जारी होने वाला है। परिणाम घोषित होने के बाद अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपना परिणाम चेक कर सकेंगे।
UP PET Result 2025: ऐसे चेक कर सकेंगे रिजल्ट
- सबसे पहले upsssc.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर
UPSSC UP PET Result 2025 लिंक पर क्लिक करें। - रिजल्ट का पीडीएफ आपके स्क्रीन पर आ जाएगा।
- यहां सर्च बॉक्स में जाकर अपना नाम या रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करें।
- यदि आपका नाम लिस्ट में प्रदर्शित हो जाता है तो अभ्यर्थी सफल माने जाएंगे।
UP PET Result: इस भर्ती परीक्षा के लिए पात्र
उत्तल प्रदेश प्रारंभिक पात्रता परीक्षा क्वालीफाई करने वाले उम्मीदवार राज्य के लेखपाल एक्सरे टेक्नीशियन, जूनियर असिस्टेंट व अन्य पदों पर भर्ती परीक्षा में शामिल होने के लिए पात्र माने जाएंगे। स्कोर कार्ड पर नीचे दी गई ये जानकारी उपलब्ध होगी।
UP PET Result, Scorecard: स्कोर कार्ड पर ये जानकारी
यूपी पीईटी का रिजल्ट जारी होने के बाद स्कोर कार्ड जारी कर दिया जाएगा। स्कोर कार्ड पर अभ्यर्थी का नाम, माता पिता का नाम, रजिस्ट्रेशन नंबर, परीक्षा का नाम, परीक्षा का समय, प्राप्तांक, कुल मार्क्स, रिजल्ट का स्टेटस उपलब्ध होगा।
