एजुकेशन

यूजीसी नेट 2026 इंग्लिश, कॉमर्स और सोशियोलॉजी री-एग्जाम की सिटी स्लिप जारी, ऐसे करें डाउनलोड

एनटीए ने यूजीसी नेट 2026 इंग्लिश, कॉमर्स और सोशियोलॉजी री-एग्जाम के लिए सिटी स्लिप आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दी है। छात्र आसानी से इसे डाउनलोड कर सकते हैं।

Image

UGC NET 2026

UGC NET 2026: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने UGC-NET जून 2026 री-एग्जाम में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए एडवांस एग्जाम सिटी इंटीमेशन स्लिप जारी कर दी है। यह स्लिप उन अभ्यर्थियों के लिए है जो 09 और 10 सितंबर 2026 को आयोजित होने वाली तीन प्रमुख विषयों इंग्लिश, कॉमर्स और सोशियोलॉजी के री-एग्जाम में बैठने वाले हैं। इस परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार NTA की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने लॉगिन क्रेडेंशियल्स का इस्तेमाल करते हुए अपनी परीक्षा सिटी स्लिप चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। सिटी स्लिप डाउनलोड करने के आसान स्टेप लेख में नीचे दिए गए हैं।

UGC NET 2026 री-एग्जाम सिटी स्लिप से जुड़ी मुख्य बातें

री-एग्जाम की तिथियां09 सितंबर 2026 और 10 सितंबर 2026
शामिल विषयइंग्लिश (English), कॉमर्स (Commerce) और सोशियोलॉजी (Sociology)
आधिकारिक पोर्टलugcnet.nta.nic.in
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें - UPSSSC PET 2026: यूपी पीईटी परीक्षा की लास्ट डेट आगे बढ़ी, अब 7 सितंबर तक कर पाएंगे आवेदन, यहां देखें पूरी प्रक्रिया

कब जारी होगा एडमिट कार्ड

यूजीसी नेट 2026 जून इंग्लिश, कॉमर्स और सोशियोलॉजी विषय के री-एग्जाम के लिए एनटीए द्वारा सिटी स्लिप तो जारी कर दी गई है। इसी के साथ छात्रों के मन में 'एडमिट कार्ड कब आएगा' ये सवाल बना हुआ है। बता दें कि परीक्षा का आयोजन 9 और 10 सितंबर को किया जाएगा। इसके आधार पर परीक्षा का एडमिट कार्ड 3 से 4 दिन पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किए जाने की संभावना है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को सलाह है कि वह आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाएं रखें और किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें।

सिटी स्लिप कैसे डाउनलोड करें?

स्टेप 1 - आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाएं।

स्टेप 2 - होमपेज पर "UGC-NET June 2026 Exam City Intimation Slip" लिंक पर क्लिक करें।

स्टेप 3 - अपना एप्लिकेशन नंबर और जन्म तिथि दर्ज करके सबमिट करें।

स्टेप 4 - स्क्रीन पर आपकी एग्जाम सिटी स्लिप दिख जाएगी, इसे डाउनलोड और प्रिंट कर लें।

हेल्पलाइन नंबर पर करें संपर्क

यदि किसी अभ्यर्थी को सिटी स्लिप चेक या डाउनलोड करने में किसी भी प्रकार की समस्या आती है, तो वे NTA के हेल्पलाइन नंबर 011-40759000 पर कॉल कर सकते हैं या फिर ugcnet@nta.ac.in पर ई-मेल के जरिए संपर्क कर सकते हैं।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article