एजुकेशन

UPSSSC PET 2026: यूपी पीईटी परीक्षा की लास्ट डेट आगे बढ़ी, अब 7 सितंबर तक कर पाएंगे आवेदन, यहां देखें पूरी प्रक्रिया

UPSSSC PET 2026: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने पीईटी परीक्षा के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि को आगे बढ़ा दिया है। अब उम्मीदवारों के पास आवेदन करने के लिए 6 दिन का और समय है।

Image

UPSSSC PET 2026

UPSSSC PET 2026: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET) 2026 की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए एक राहत भरा कदम उठाया है। आयोग ने पीईटी2026 परीक्षा के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि को आगे बढ़ा दिया है। आयोग ने उम्मीदवारों को जानकारी देने के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर एक आधिकारिक सूचना भी जारी की है, जिसके अनुसार, ऑनलाइन पंजीकरण, शुल्क जमा करने और फॉर्म सबमिट करने की अंतिम तिथि जो पहले 1 सितंबर 2026 थी, उसे बढ़ाकर अब 7 सितंबर 2026 कर दिया गया है। इस दौरान जो उम्मीदवार किसी कारण से अभी तक आवेदन प्रक्रिया पूरी नहीं कर पाए थे, उन्हें परेशान होने की आवश्यकता नहीं है, क्योंकि उन्हें आवेदन के लिए अतिरिक्त समय मिल गया है। लेकिन अब उम्मीदवारों को सलाह है कि वह अंतिम डेट का इंतजार करें बिना तुरंत प्रक्रिया पूरी करें, क्योंकि इसके बाद डेट आगे नहीं बढ़ाई जाएगी।

UP PET 2026

UP PET 2026

क्यों आयोजित की जाती है पीईटी परीक्षा

उत्तर प्रदेश सरकार के विभिन्न विभागों में ग्रुप 'सी' पदों पर निकलने वाली भर्तियों के लिए पीईटी परीक्षा पास होना अनिवार्य है। इस बार आयोग ने उम्मीदवारों को राहत देते हुए स्कोरकार्ड की वैधता अवधि भी बढ़ा दी है, जिससे अभ्यर्थियों को बहुप्रतीक्षित अवसर मिलेंगे।

संशोधित तिथियों का विवरण

रजिस्ट्रेशन की एक्टेंडेड अंतिम तिथि07 सितंबर 2026
आवेदन में संशोधन की अंतिम तिथि08 सितंबर 2026

3 साल होगी PET स्कोरकार्ड की वैधता

UPSSSC PET 2026 परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवारों के लिए सबसे बड़ा लाभ इसके स्कोरकार्ड की बढ़ी हुई वैधता है। जी हां, इस साल आयोग ने इसकी वैधता को बढ़ाया है। इसका अर्थ यह है कि पीईटी स्कोरकार्ड की वैधता 3 वर्ष के लिए हो गई है। इसका सीधा अर्थ है कि परीक्षा में प्राप्त अंक परिणाम जारी होने की तिथि से अगले 3 सालों तक मान्य रहेंगे। अभ्यर्थी इस दौरान UPSSSC द्वारा निकाली जाने वाली विभिन्न मुख्य परीक्षाओं (जैसे लेखपाल, जूनियर असिस्टेंट, वीडीओ आदि) में आवेदन करने के पात्र बने रहेंगे।

ऐसे करें आवेदन प्रक्रिया पूरी

स्टेप 1 - उम्मीदवार उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएं।

स्टेप 2 - वेबसाइट के होमपेज पर 'Applicant Segment' में जाकर 'Candidate Registration' लिंक पर क्लिक करें।

स्टेप 3 - पर्सनल जानकारी के साथ मोबाइल नंबर और ईमेल के माध्यम से रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें।

स्टेप 4 - आवेदन फॉर्म में मांगी गई आवश्यक सारी जानकारी दर्ज करें।

स्टेप 5 - आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें और आवेदन शुल्क का भुगतान करें।

स्टेप 6 - अब आवेदन फॉर्म को सबमिट करें और इसका प्रिंट आउट लें।

अंतिम तिथि पर सर्वर डाउन और टेक्निकल दिक्कतों से बचने के लिए उम्मीदवारों को सलाह है कि वह आवेदन प्रक्रिया पूरी करें और लास्ट डेट का इंतजार न करें।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article