एजुकेशन

UP PET Answer Key 2025: किसी भी वक्त जारी हो सकता है यूपी पीईटी परीक्षा की आंसर की, ऐसे कर सकेंगे डाउनलोड

UP PET Answer Key 2025, PET Answer Key 2025 Shift 1, Shift 2 : उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग किसी भी वक्त 6 और 7 सितंबर को होने वाली प्रारंभिक पात्रता परीक्षा की आंसर की जारी कर सकता है। उत्तरकुंजी जारी होने के बाद अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे।

Image

UP PET Answer Key 2025: किसी भी वक्त जारी हो सकता है यूपी पीईटी परीक्षा की आंसर की

UP PET Answer Key 2025, PET Answer Key 2025 Shift 1, Shift 2: यूपी पीईटी परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी (UP PET Answer Key 2025) खबर है। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग किसी भी वक्त 6 और 7 सितंबर को होने वाली प्रारंभिक पात्रता परीक्षा की आंसर की जारी कर (UP PET Answer Key) सकता है। उत्तरकुंजी जारी होने के बाद अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर डाउनलोड कर सकेंगे। यहां आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करना होगा। यहां आपत्ति दर्ज करने के लिए उम्मीदवारों को एक से दो दिन का समय दिया जाएगा।

UP PET Answer Key 2025: 25 लाख से ज्यादा अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल

बता दें यूपी पीईटी परीक्षा के लिए कुल 25 लाख से ज्यादा उम्मीदवारों ने अपना पंजीकरण करवाया था। परीक्षा दो पालियों में निर्धारित थी। पहली पाली की परीक्षा सुबर 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक थी। जबकि दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक निर्धारित थी। वहीं आंसर की जारी होने के बाद अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे।

UP PET Answer Key 2025 Download: कैसे डाउलोड करें आंसर की

  • सबसे पहले upsssc.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर जाकर UP PET Answer Key 2025 Download लिंक पर क्लिक करें।
  • यहां Registration Number व Pasword दर्ज करें।
  • आंसर की आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगी।
  • नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर इसे अपने डेक्सटॉप पर सेव कर लें।

UP PET Result 2025 Date: कब जारी होगा रिजल्ट

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो यूपी पीईटी परीक्षा का रिजल्ट अक्टूबर के अंतिम सप्ताह तक घोषित किया जा सकता है। हालांकि अभी आयोग ने रिजल्ट की तारीख से संबंधित कोई नोटिफिकेशन जारी नहीं किया है। इससे संबंधित अधिसूचना जारी होते ही आपको यहां सबसे पहले सूचित कर दिया जाएगा।

UP PET Result: निगेटिव मार्किंग का प्रावधान

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि यूपी पीईटी परीक्षा में निगेटिव मार्किंग का प्रावधान है। यहां प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 0.25 मार्क्स काटे जाएंगे, जो कि एक चौथाई मार्क्स के बराबर हैं।

Aditya Singh
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article