एजुकेशन

UP NEET UG Counselling Schedule 2025: फिर बदला यूपी नीट यूजी काउंसलिंग राउंड 3 का शेड्यूल, अब 29 अक्टूबर को जारी होगा सीट आवंटन लिस्ट

UP NEET UG Counselling Schedule 2025, UP NEET UG Counselling Round 3 Schedule 2025: उत्तर प्रदेश के चिकित्सा शिक्षा एवं प्रशिक्षण विभाग ने नीट यूजी काउंसलिंग राउंड 3 की तारीखों में एक बार फिर बदलाव किया है। अब सीट अलॉटमेंट लिस्ट 29 अक्टूबर को जारी की जाएगी। पहले यह 27 अक्टूबर 2025 को जारी होने वाला था।

Image

UP NEET UG Counselling Schedule 2025: यहां देखें यूपी नीट काउंसलिंग राउंड 3 का रिवाइज्ड शेड्यूल

UP NEET UG Counselling Schedule 2025, UP NEET UG Counselling Round 3 Schedule 2025: यूपी नीट यूजी काउंसलिंग को लेकर बड़ी (UP NEET UG Counselling Schedule 2025) खबर है। उत्तर प्रदेश के चिकित्सा शिक्षा एवं प्रशिक्षण विभाग ने नीट यूजी काउंसलिंग राउंड 3 की तारीखों में एक बार फिर बदलाव (UP NEET UG Round 3 Counselling Schedule) किया है। अब सीट अलॉटमेंट लिस्ट 29 अक्टूबर को जारी (NEET UG Counselling Schedule) की जाएगी। पहले यह 27 अक्टूबर 2025 को जारी होने वाला था। बता दें यह बदलाव मेडिकल काउंसलिंग कमेटी द्वारा नीट यूजी अखिल भारतीय कोटा काउंसलिंग की संशोधित तिथियों में बदलाव के कारण किया गया है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट upneet.gov.in पर जाकर अपना अपडेटेड शेड्यूल चेक कर सकते हैं।

UP NEET UG Counselling Schedule 2025

आधिकारिक अधिसूचना के मुताबिक केवल वही उम्मीदवार चॉइस फिलिंग के लिए पात्र होंगे जिन्होंने ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया पूरी कर ली है, जिनके मूल दस्तावेजों का ऑनलाइन सत्यापन हो चुका है और जिन्होंने आवश्यक सुरक्षा राशि जमा कर दी है। पहले यूपी नीट राउंड 3 सीट आवंटन 27 अक्टूबर, 2025 के लिए निर्धारित था। हालांकि अब इसे 29 अक्टूबर 2025 तक के लिए स्थगित कर दिया गया है। यहां आप शेड्यूल चेक कर सकते हैं।

UP NEET UG Counselling Round 3 Schedule 2025: यहां देखें महत्वपूर्ण तारीख

  • ऑनलाइन चॉइस फिलिंग की शुरुआत - 17 अक्टूबर 2025 दोपहर 2 बजे से
  • ऑनलाइन चॉइस फिलिंग की आखिरी तारीख - 27 अक्टूबर 2025
  • सीट अलॉटमेंट का रिजल्ट - 29 अक्टूबर 2025
  • अलॉटमेंट लेटर कब डाउनलोड कर सकेंगे - 30 अक्टूबर से 1 नवंबर 2025 और 3 नवंबर से 5 नवंबर 2025

UP NEET UG Counselling Round 3 Schedul: राउंड 3 सीट अलॉटमेंट रिजल्ट ऐसे करें चेक

  1. सबसे पहले upneet.gov.in पर जाएं।
  2. होमपेज पर जाकर UG Counselling Online Service लिंक पर क्लिक करें।
  3. यहां Result टैब पर क्लिक करें।
  4. अब अपना लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें।
  5. इसके बाद सबमिट पर क्लिक करें।
  6. राउंड 3 सीट अलॉटमेंट का रिजल्ट आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।

UP NEET UG Counselling Schedule 2025: यूपी मेडिकल कॉलेजों में कुल इतनी सीटें

संशोधित सीट मैट्रिक्स के अनुसार तीसरे राउंड के लिए यूपी के मेडिकल कॉलेजों में कुल 962 सीटें उपलब्ध हैं। जिसमें अनारक्षित वर्ग के लिए 821, पिछड़ा वर्ग (बीसी) के लिए 39 , एससी के अंतर्गत 78 और एसटी व ईडब्ल्यूएस श्रेणियों के अंतर्गत 12-12 सीटें भरी जाएंगी। वहीं यूपी नीट राउंड 3 संशोधित मेरिट सूची 2025 के अनुसार काउंसलिंग के लिए 34,556 उम्मीदवार पात्र हैं।

UP NEET UG Round 3 Counselling Schedule: इस बात का रखें ध्यान

साथ ही स्पष्ट कहा गया है कि केवल वही उम्मीदवार चॉइस फिलिंग के लिए पात्र होंगे जिन्होंने ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया पूरी कर ली है, जिनके मूल दस्तावेजों का ऑनलाइन सत्यापन हो चुका है और जिन्होंने आवश्यक सुरक्षा राशि जमा कर दी है।

Aditya Singh
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article