एजुकेशन

UP Medical College Vacancy : यूपी के मेडिकल कॉलेजों में 1200 पदों पर बंपर भर्ती! जानें नोटिफिकेशन की तारीख

UP Medical College recruitment: उत्तर प्रदेश में मेडिकल कॉलेजों में 1200 पदों पर जल्द ही वेकेंसी का नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा। इस भर्ती के जरिये अच्छी खासी संख्या में पदों को भरा जाना है। इस भर्ती के जरिये राज्य के अस्पतालों और सेवाओं में सुधार होगा।

Image

UP Medical College recruitment

UP Medical College Vacancy : नए साल की शुरुआत में ही उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार मेडिकल फील्ड के प्रोफेशनल्स के लिए खुशखबरी लेकर आई है। हाल ही में राज्य के सरकारी मेडिकल कॉलेजों में पढ़ाई और तकनीकी काम से जुड़े पदों को भरने की तैयारी जोरों शोरों से चल रही है। मेडिकल एजुकेशन डिपार्टमेंट के अनुसार राज्य के अलग-अलग सरकारी मेडिकल कॉलेजों में तकरीबन 1200 पदों को भरा जाएगा। ये सभी भर्तियां शिक्षकों और टेक्निकल कैटेगरी में होंगी, जिससे कि राज्य के अस्पतालों और सेवाओं में सुधार होगा।

कितने पदों को भरा जाएगा UP Medical College Recruitment 2026

इस भर्ती के जरिये असिस्टेंट प्रोफेसर के 1112 पद, प्रोफेसर के 44 पद और फार्मेसी लेक्चरर के 11 पदों को भरा जाएगा। मेडिकल एजुकेशन डिपार्टमेंट ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर ही ये भर्ती प्रक्रिया तेजी की गई है। उम्मीद है कि आयोग जल्द ही नोटिफिकेशन भी जारी करेगा।

नोटिफिकेशन जारी होने के बाद ही अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। मुख्यमंत्री ने इस भर्ती से जुड़ी जानकारी देते हुए बताया कि मेडिकल एजुकेशन के लिए केवल डिग्री तक ही सीमित नहीं होना चाहिए बल्कि इसमें रिसर्च, क्वालिटी और प्रैक्टिकल ट्रेनिंग को भी महत्व दिया जाना चाहिए। नई भर्तियों से अस्पताल में स्टाफ की कमी भी दूर होगी और मरीजों को बेहतर इलाज भी मिल सकेगा। साथ ही इससे प्रदेश का हेल्थकेयर सिस्टम भी मजबूत होगा। UPPSC द्वारा चयनित 1230 नर्सिंग ऑफिसर्स को जल्दी ही नियुक्ति पत्र दिए जाएँगे।

Kusum Bhatt
कुसुम भट्टauthor

टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में बतौर एजुकेशन जर्नलिस्ट कार्यरत कुसुम भट्ट शिक्षा जगत से जुड़ी हर छोटी-बड़ी हलचल पर पैनी नजर रखती हैं। मास्टर्स इन मास कम्युनिकेशन की डिग्री प्राप्त करने के बाद वह पिछले 5 सालों से एजुकेशन बीट को मजबूती से संभाल रही हैं। कुसुम को खबरों को सबसे पहले ब्रेक करने, विषय की गहराई में जाकर स्टोरी तैयार करने और युवाओं को उनके करियर से जुड़ी सटीक जानकारी देने में विशेष दक्षता प्राप्त है। कुसुम की लेखन शैली संक्षिप्त, शोध आधारित और प्रभावशाली है। वे एग्जाम टिप्स, करियर गाइडेंस, सरकारी नौकरी से जुड़ी खबरें, बोर्ड रिजल्ट और सक्सेस स्टोरीज़ जैसे विषयों पर सटीक और भरोसेमंद कंटेंट तैयार करने के लिए जानी जाती हैं। कुसुम अबतक पांच हजार से अधिक बाइलाइन रिपोर्ट पब्लिश कर चुकी हैं। उन्हें ब्लॉगिंग, वेब स्टोरीज और ट्रेंडिंग एजुकेशनल टॉपिक्स पर काम करने का खास शौक है। उनका मानना है कि – "शिक्षा सिर्फ करियर का माध्यम नहीं, बल्कि सोच और समाज दोनों को बदलने की शक्ति रखती है।"

और पढ़ें
End of Article