UP Lekhpal Vacancy 2026 Answer Key OUT: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने लेखपाल मुख्य परीक्षा 2026 की संशोधित फाइनल आंसर-की जारी कर दी है। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार UPSSSC की आधिकारिक वेबसाइट से मास्टर सेट की उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकते हैं। आयोग ने उम्मीदवारों की आपत्तियों की जांच के बाद यह फाइनल आंसर-की जारी की है। अब इसी के आधार पर रिजल्ट और कट ऑफ तैयार किया जाएगा। उत्तर प्रदेश राजस्व परिषद के तहत लेखपाल के 7994 पदों पर भर्ती के लिए मुख्य लिखित परीक्षा 21 मई 2026 को कराई गई थी।
इस परीक्षा में बैठने के लिए उम्मीदवारों को PET 2025 के स्कोर के आधार पर शॉर्टलिस्ट किया गया था। 44 जिलों के 861 केंद्रों पर हुआ था आयोजनलेखपाल मुख्य परीक्षा ऑफलाइन मोड में प्रदेश के 44 जिलों में बने 861 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित हुई।
आयोग के मुताबिक इस भर्ती के लिए 3,66,712 उम्मीदवारों ने रजिस्ट्रेशन कराया था। इनमें से 3,01,756 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए। कुल उपस्थिति लगभग 82.3 प्रतिशत रही। आपत्तियों के निपटारे के बाद जारी हुई फाइनल आंसर-कीपरीक्षा के एक दिन बाद 22 मई 2026 को आयोग ने प्रोविजनल आंसर-की जारी की थी। इसके बाद 26 मई से 1 जून 2026 तक ऑनलाइन आपत्तियां मांगी गई थीं। सभी आपत्तियों की विशेषज्ञों से जांच कराने के बाद संशोधित फाइनल आंसर-की जारी की गई है। आयोग ने साफ किया है कि यह अंतिम उत्तर कुंजी है। अब इस पर कोई नई आपत्ति स्वीकार नहीं होगी।
UP Lekhpal Final Answer Key 2026 कैसे डाउनलोड करें
UPSSSC की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएं।होमपेज पर Notice Board या Latest Updates सेक्शन खोलें। UP Lekhpal Main Examination Revised Final Answer Key 2026 लिंक पर क्लिक करें। मास्टर सेट की PDF स्क्रीन पर खुल जाएगी। अपने प्रश्नपत्र से उत्तरों का मिलान करें और PDF सेव कर लें। फाइनल आंसर-की आने के बाद अब उम्मीदवार UP Lekhpal Result 2026 का इंतजार कर रहे हैं। आयोग इसी संशोधित उत्तर कुंजी के आधार पर उम्मीदवारों के अंक, कट ऑफ और फाइनल रिजल्ट तैयार करेगा। अभ्यर्थी रिजल्ट और आगे की प्रक्रिया की जानकारी के लिए UPSSSC की वेबसाइट नियमित चेक करते रहें।
