UP Lekhpal Result 2022 Date, UPSSSC Lekhpal Result 2022, upsssc.gov.in: यूपी लेखपाल रिजल्ट का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए एक बड़ा अपडेट है। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) द्वारा राजस्व लेखपाल मुख्य परीक्षा का रिजल्ट जल्द ही घोषित किया जाएगा। रिजल्ट जारी होने के बाद भर्ती परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर नतीजे देख सकेंगे।
UP Lekhpal Result 2022: जल्द जारी होगा रिजल्ट
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यूपी लेखपाल मुख्य परीक्षा का रिजल्ट इसी सप्ताह घोषित कर दिया जाएगा। हालांकि, रिजल्ट की तारीख और समय पर आयोग की तरफ से कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। वहीं, दूसरी तरफ परीक्षा में शामिल अभ्यर्थियों का इंतजार बढ़ता ही जा रहा है। वह जल्द रिजल्ट घोषित किए जाने की मांग कर रहे हैं। यूपी लेखपाल रिजल्ट अपडेट आते ही अभ्यर्थियों को सबसे पहले यहां सूचित किया जाएगा। साथ ही रिजल्ट लिंक एक्टिवेट होते ही यहां उपलब्ध करवा दी जाएगी।
UP Lekhpal Exam 2022 Result: इतने पदों पर भर्ती
यूपी में लेखपाल के 8085 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा 31 जुलाई 2022 को सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक आयोजित की गई थी। परीक्षा आगरा, अलीगढ़, अयोध्या, बरेली, गोरखपुर, झांसी, कानपुर, लखनऊ, मेरठ, मुरादाबाद, प्रयागराज और वाराणसी सहित 12 केंद्रों पर हुई थी। इस परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों को यूपी पीईटी में प्राप्त अंकों के आधार पर शॉर्टलिस्ट किया गया था।
How to download UPSSSC UP Lekhpal Main Exam 2022 Result: ऐसे डाउनलोड करें यूपी लेखपाल मुख्य परीक्षा 2022 रिजल्ट
- सबसे पहले आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएं।
- फिर होम पेज पर यूपी राजस्व लेखपाल मुख्य परीक्षा 2022 के रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
- अब आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा। यहां रजिस्ट्रेशन नंबर और रोल नंबर के माध्यम से लॉगिन करें।
- अब अभ्यर्थी यूपी लेखपाल रिजल्ट 2022 चेक कर सकते है।
UPSSSC Lekhpal Result 2022: वेबसाइट करते रहें विजिट
यूपी लेखपाल भर्ती के लिए अभ्यर्थी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कक्षा 12वीं या समकक्ष परीक्षा पास होना चाहिए। इसके अलावा आयु 18 साल से 40 साल के बीच होनी चाहिए।इस साल लेखपाल परीक्षा के लिए 7 जनवरी से 28 जनवरी 2022 तक आवेदन मांगे गए थे। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर चेक कर सकते हैं।
