एजुकेशन

SSC Constable Admit Card 2022: जारी हुआ कांस्टेबल ड्राइवर एग्जाम का एडमिट कार्ड, इस डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 11, 2022, 11:44 PM IST

SSC Delhi Police Constable Driver Admit Card 2022, SSC Constable Driver Admit Card 2022: कर्मचारी चयन आयोग ने दिल्ली पुलिस कांस्टेबल ड्राइवर लिखित परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। यह परीक्षा 21 अक्टूबर 2022 को आयोजित की जाएगी। अभ्यर्थी आयोग की रीजनल वेबसाइट से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

Image

एसएससी दिल्ली पुलिस कांस्टेबल एग्जाम का एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है।

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • एसएससी कांस्टेबल ड्राइवर एग्जाम का एडमिट कार्ड जारी
  • एप्लीकेशन स्टेटस चेक करने का लिंक भी हुआ एक्टिवेट
  • 21 अक्टूबर को होगी परीक्षा

SSC Delhi Police Constable Driver Admit Card 2022 Released, SSC Constable Admit Card 2022, ssc.nic.in: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने कांस्टेबल ड्राइवर पदों पर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। जिन‌ अभ्यर्थियों ने एसएससी कांस्टेबल परीक्षा के लिए आवेदन किया था, वह अब आयोग की रीजनल वेबसाइट के माध्यम से परीक्षा का एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। साथ ही अपने एप्लीकेशन का स्टेटस भी चेक कर सकते हैं।

SSC Constable Driver Exam 2022: क्या है परीक्षा पैटर्न

दिल्ली पुलिस कांस्टेबल ड्राइवर भर्ती के लिए चयन लिखित परीक्षा, फिजिकल टेस्ट, ट्रेड टेस्ट और मेडिकल एग्जाम के आधार पर किया जाएगा। एसएससी द्वारा कांस्टेबल ड्राइवर लिखित परीक्षा 21 अक्टूबर 2022 को आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा में जनरल अवेयरनेस, जनरल इंटेलिजेंस और न्यूमेरिकल एबिलिटी सहित अन्य विषयों से 100 अंकों के 100 सवाल पूछे जाएंगे। ‌ इन सवालों को हल करने के लिए 90 मिनट का समय मिलेगा और प्रत्येक गलत जवाब के लिए 0.25 अंको की नेगेटिव मार्किंग भी की जाएगी।

SSC Constable Driver Admit Card 2022: इस बात का रखें ध्यान

एसएससी कांस्टेबल ड्राइवर परीक्षा में बिना एडमिट कार्ड प्रवेश नहीं दिया जाएगा। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वह एडमिट कार्ड में दिए गए सभी दिशानिर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़ लें। इसके अलावा एडमिट कार्ड के साथ फोटो पहचान पत्र ले जाना न भूलें। बता दें कि कांस्टेबल ड्राइवर परीक्षा का एडमिट कार्ड अभी कुछ क्षेत्रों के लिए ही जारी किया गया है। अन्य क्षेत्रों के लिए भी एडमिट कार्ड तय समय के अंदर अपलोड कर दिया जाएगा।

How to download SSC Delhi Police Constable Driver Exam 2022 Admit Card

  • सबसे पहले अभ्यर्थी आयोग की रीजनल वेबसाइट पर जाएं।
  • फिर होम पेज पर एसएससी दिल्ली पुलिस कांस्टेबल ड्राइवर एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा। यहां मांगी गई सभी आवश्यक जानकारी दर्ज करें और सबमिट बटन पर क्लिक कर दें।
  • अब अभ्यर्थी अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करके प्रिंट आउट भी निकाल सकते हैं।

SSC Constable Driver Vacancy 2022: इतने पदों पर भर्ती

एसएससी द्वारा जारी सूचना के अनुसार, इस प्रक्रिया के माध्यम से दिल्ली पुलिस में कांस्टेबल ड्राइवर के 1411 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। चयनित अभ्यर्थियों को पे लेवल 3 के तहत 21700 रुपए से 69100 रुपए महीने तक वेतन मिलेगा। इन पदों पर भर्ती के लिए 8 जुलाई से 29 जुलाई 2022 तक ऑनलाइन आवेदन मांगे गए थे। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर चेक कर सकते हैं।

अंकिता पांडे
अंकिता पाण्डेयauthor

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही फील्ड रिपोर्टिंग से करियर की शुरुआत हुई। फिर जनसत्ता के डिजिटल प्लैटफॉर्म में लगभग 1.5 साल तक काम किया। 2022 में टाइम्स नाउ नवभारत के एजुकेशन टीम का हिस्सा बनीं। करीब चार साल के छोटे से करियर में स्कूली शिक्षा से लेकर रोजगार तक के सभी पहलुओं पर पकड़ बनाई। नए और रोचक विषयों पर स्टोरी बनाने के साथ ही सक्सेस स्टोरी के जरिए युवाओं को प्रोत्साहन देना भी काम का हिस्सा है। जॉब वैकेंसी, स्कूल-कॉलेज, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स, करंट अफेयर्स से जड़ी तमाम खबरों को लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहती हैं।

और पढ़ें
End of Article