BSEB Bihar D.EL.Ed Result 2022 : बिहार स्कूल ऑफ एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) जल्द ही डिप्लोमा इन एलीमेंट्री एजुकेशन (D.El.Ed) परीक्षा का परिणाम घोषित करेगा। रिजल्ट डेट को लेकर आखिरकार संभावित तारीख आ चुकी है, यदि आपने भी इस परीक्षा में भाग लिया है, तो क्रेडिंशियल तैयार रखें ताकि जल्द से जल्द आप अपना स्कोरकार्ड देख सकें।
जानें किस समय तक आएगा रिजल्ट
बीएसईबी बिहार डी.ईएल.एड परिणाम 2022 यदि आज रिजल्ट डिक्लेयर होता है तो अनुमान है कि इन परिणामों को आप शाम 4 से 6 बजे के बीच देख सकते हैं। हालांकि, बोर्ड के अधिकारियों ने परिणाम की घोषणा के लिए किसी तारीख या समय की पुष्टि नहीं की है, लेकिन टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल लगातार रिजल्ट को ट्रैक कर रही है। एक बार बीएसईबी बिहार डी.ईएल.एड परिणाम घोषित होने के बाद, उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट
अनंतिम उत्तर कुंजी हो चुकी है जारी
इस साल, BSEB बिहार D.EL.Ed परीक्षा 14 सितंबर से 20 सितंबर, 2022 के बीच आयोजित की गई थी। BSEB बिहार D.EL.Ed उत्तर कुंजी 2022 23 सितंबर को जारी की गई थी। उम्मीदवारों को 25 सितंबर तक बिहार D.EL.Ed अनंतिम उत्तर कुंजी 2022 के खिलाफ आपत्तियां उठाने का अवसर दिया गया था।
306 कॉलेजों में मिलेगा मौका
बिहार D.El.Ed 2022 परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले छात्र बिहार राज्य के कुल 306 कॉलेजों में दो वर्षीय D.El.Ed डिप्लोमा कार्यक्रम में प्रवेश के लिए पात्र होंगे। बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड BSEB ने 2 साल के लिए डिटेल अधिसूचना जारी की थी, बता दें, DELED को पहले BTC नाम से जाना जाता था। इस साल प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन 27 जून 2022 से शुरू होकर 17 जुलाई 2022 चक चले थे।
