UP Deled Registration 2026: यूपी डीएलएड में एडमिशन के लिए अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है। परीक्षा नियामक प्राधिकारी कार्यालय उत्तर प्रदेश जल्द ही डीएलएड कोर्स में एडमिशन के लिए नोटिफिकेशन जारी कर (UP Deled Registration 2026) दिया है। ऐसे में जो अभ्यर्थी यूपी के कॉलेजों में डीएलएड प्रवेश परीक्षा में एडमिशन लेना चाहते हैं ऑफिशियल वेबसाइट updeled.in पर जाकर अपना रजिस्ट्रेशन कर (UP Deled Registration) सकते हैं। यहां आवेदन के लिए लिंक 15 जून को एक्टिव कर दिया जाएगा। पजीकरण की आखिरी तारीख 8 जुलाई 2026 है। यहां आप यूपी डीएलएड में एडमिशन के लिए क्वालिफिकेशन, एज लिमिट, आवेदन प्रक्रिया व सेलेक्शन प्रोसेस जान सकते हैं।
UP Deled Registration 2026 Qualification: यूपी डीएलएड के लिए क्वालिफिकेशन और एज लिमिट
यूपी डीएलएड प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन के लिए अभ्यर्थी किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से न्यूनतम 50 प्रतिशत अंकों के साथ ग्रेजुएट होना जरूरी है। साथ ही एससी एवं एसटी उम्मीदवारों ने न्यूनतम 45 पर्सेंट मार्क्स प्राप्त किया होना चाहिए। वहीं एज लिमिट की बात करें तो अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 35 साल होना जरूरी है। इसके अलावा यहां आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु में विशेष छूट दी जाएगी।
UP Deled Registration 2026 Apply Online: कैसे करें आवेदन
- सबसे पहले updeled.in पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर UP DELED Registration 2026 लिंक पर क्लिक करें।
- यहां अपना रजिस्ट्रेशन करें, पंजीकरण संख्या व पासवर्ड आपके मोबाइल पर आ जाएगा।
- इसके बाद एप्लीकेशन फॉर्म पूरा भरें।
- यहां मांगे गए सभी दस्तावेज स्कैन कर अपलोड कर लें।
- अब आवेदन शुल्क का भुगतान कर सबमिट पर क्लिक करें
- नीचे सबमिट पर क्लिक करें।
- आपका आवेदन फॉर्म स्वीकार कर लिया जाएगा।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: NEET परीक्षा को लेकर केंद्र अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने शिक्षा मंत्री से की मुलाकात, तैयारियों का लिया जायजा
UP Deled Selection Process: यहां देखें सेलेक्शन प्रोसेस
यूपी डीएलएड कॉलेजों में प्रवेश के लिए उम्मीदवारों को कुल तीन चरणों के दौर से गुजरना होगा। यहां कक्षा 10वीं, 12वीं और स्नातक में प्राप्त अंकों के आधार पर मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी। जिन अभ्यर्थियों का नाम लिस्ट में होगा उन्हें काउंसलिंग के लिए बुलाया जाएगा। इसके बाद शॉर्टलिस्ट किए गए अभ्यर्थियों के दस्तावेजों का सत्यापन किया जाएगा।
