NEET Exam 2026: देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा NEET 2026 के आयोजन को लेकर केंद्र सरकार ने तैयारियों की समीक्षा शुरू कर (NEET Exam 2026) दी है। इसी क्रम में केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जे.पी. नड्डा ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से मुलाकात कर 21 जून को होने वाली परीक्षा की व्यवस्थाओं का (NEET Exam) जायजा लिया। बैठक में परीक्षा को सुरक्षित, पारदर्शी और व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने के लिए विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक के दौरान दोनों मंत्रियों ने परीक्षा के सफल संचालन को सर्वोच्च प्राथमिकता बताते हुए संबंधित विभागों के बीच बेहतर समन्वय बनाए रखने पर जोर दिया। साथ ही केंद्रीय मंत्री जे.पी.नड्डा ने देश भर में परीक्षा को सुचारू, सुरक्षित और बिना किसी बाधा के आयोजित करने के लिए स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से पूरा सहयोग देने का भरोसा दिलाया। दोनों मंत्रालयों ने छात्रों के लिए परेशानी-मुक्त अनुभव सुनिश्चित करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।
NEET UG Exam Date 2026: कब होगी नीट यूजी की परीक्षा
बता दें नीट यूजी की परीक्षा 21 जून 2026 को आयोजित की जाएगी। परीक्षा एक पाली में दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजकर 20 मिनट के बीच आयोजित की जाएगी। इससे पहले एग्जाम 3 मई को आयोजित किया गया था। हालांकि पेपर लीक होने के चलते एग्जाम को रद्द कर दिया गया था।
NEET UG Admission:इन पाठ्यक्रमों में मिलता है एडमिशन
नेशनल एलिजिबिलिटी (National Eligibility cum Entrance Test) देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षाओं में से एक है। इस परीक्षा के जरिए MBBS, BDS, BAMS, BHMS, और BSc Nursing जैसे पाठ्यक्रमों में एडमिशन मिलता है। इसके अलावा जो छात्र विदेश के किसी मेडिकल कॉलेज से एमबीबीएस करना चाहते हैं और बाद में भारत में प्रैक्टिस (अभ्यास) करना चाहते हैं, उनके लिए भी नीट (NEET) पास करना अनिवार्य है।
