एजुकेशन

UP Board Exam 2024: यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं के लिए जल्द करें रजिस्ट्रेशन, आखिरी तारीख नजदीक

UP Board Exam 2024, UP Board 10th 12th Date Sheet 2024: यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं 12वीं परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरने की आखिरी तारीख नजदीक है। ऐसे में जिन छात्रों ने अभी तक अपना पंजीकरण नहीं करवाया है, वो आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर बोर्ड परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन फॉर्म भर सकते हैं।

Image

UP Board Exam 2024: यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख

UP Board Exam 2024, UP Board 10th 12th Date Sheet 2024: यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं के छात्रों के लिए बिग अपडेट। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के हाई स्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया (UP Board Registration Form 2024) जारी है। यहां पंजीकरण की आखिरी तारीख 10 अक्टूबर 2023 है। ऐसे में जिन अभ्यर्थियों ने अब तक बोर्ड परीक्षा के लिए अपना रजिस्ट्रेशन नहीं करवाया है वो आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाकर पंजीकरण कर (UP Board Exam 2024) सकते हैं।

बता दें यहां रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख पहले 26 सितंबर 2023 थी। ऐसे में अब पंजीकरण की आखिरी तारीख में किसी तरह का कोई बदलाव नहीं किया जाएगा। यदि आप भी बोर्ड परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन करने में चूक गए हैं, तो नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपना पंजीकरण कर सकते हैं।

UP Board Registration Form 2024
  1. upmsp.edu.in पर जाएं।
  2. होमपेज पर जाकर UP Board Class 10th 12th Exam 2024 Registration लिंक पर क्लिक करें।
  3. यहां अपना पंजीकरण करें, रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड आपके मोबाइल पर आ जाएगा।
  4. मांगे गए सभी जरूरी दस्तावेज स्कैन कर अपलोड कर सबमिट पर क्लिक करें।

UP Board 10th 12th Date Sheet 2024: कब जारी होगी यूपी बोर्ड की डेटशीट

यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं की डेटशीट को लेकर छात्र लगातार गूगल पर सर्च कर रहे हैं। बोर्ड के करीबी सूत्रों की मानें तो नवंबर के अंत तक या फिर दिसंबर के पहले सप्ताह तक डेटशीट जारी कर दी जाएगी। उम्मीद है कि इस बार भी पिछली बार की तरह यूपी बोर्ड की परीक्षाएं फरवरी से मार्च के बीच आयोजित की जाएगी।

UP Board Date Sheet 2024: यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं का परीक्षा पैटर्न

बीते कुछ दिनों पहे उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने कक्षा 10वीं के परीक्षा पैटर्न में बदलाव किया था। यहां छात्रों को कुल 70 मार्क्स के प्रश्नों को हल करना होगा, जिसमें 50 अंकों का वर्णानात्मक प्रश्न और 20 अंकों के वस्तुनिष्ठ प्रश्न पूछे जाएंगे।
TNN Education Desk
TNN एजुकेशन डेस्क author

सरकारी नौकरी हर युवा की चाह है। आईएएस, पीसीएस जैसी कई नौकरियां ऐसी हैं, जिनके मिलने के बाद करियर फर्श से अर्श तक पहुंच जाता है, या यूं कहें कि सेट हो जाता है। यदि आप लेटेस्ट सरकारी जाॅब के बारे में जल्द से जल्द जानना चाहते हैं तो इस प्लेटफाॅर्म पर बने रहें, क्योंकि यहां लगातार सरकारी वैकेंसी 2023 के साथ साथ एजुकेशन सेक्टर की भी हर खबर को कवर किया जाता है।

और पढ़ें
End of Article