एजुकेशन

UP Board की नई मार्कशीट में होंगे ये खास फीचर्स, अब पहले से भी ज्यादा होगी सुरक्षित

बताते चलें कि उत्तर प्रदेश बोर्ड ( UPMSP ) कक्षा 10 और कक्षा 12 की परीक्षाएं पूरी हो चुकी हैं। UP बोर्ड ने कक्षा 10 और कक्षा 12 की परीक्षाएं 18 फरवरी, 2026 से 12 मार्च, 2026 तक आयोजित कीं। अब छात्र UP Board Result 2026 की घोषणा का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस बीच बोर्ड परीक्षा की मार्कशीट को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है।

Image

UP board marksheet

UP Board Marksheet : UP बोर्ड से पढ़ाई करने वाले छात्रों के लिए काफी अहम खबर है। बोर्ड की मार्कशीट को लेकर काफी अहम बदलाव हुए हैं। अब छात्रों को जो मार्कशीट दी जाएगी, वो ज्यादा सेफ, मजबूत और टिकाऊ होगी। बोर्ड इस बदलाव से फर्जी मार्कशीट बनाने की कोशिशों को नाकाम करेगा। साथ ही इस कदम का मकसद डॉक्यूमेंट को लंबे समय तक सुरक्षित रखना भी है। साथ ही मार्कशीट में अब कुछ खास तरह के 16 फीचर्स भी जोड़े जा रहे हैं।

बताते चलें कि उत्तर प्रदेश बोर्ड ( UPMSP ) कक्षा 10 और कक्षा 12 की परीक्षाएं पूरी हो चुकी हैं। UP बोर्ड ने कक्षा 10 और कक्षा 12 की परीक्षाएं 18 फरवरी, 2026 से 12 मार्च, 2026 तक आयोजित कीं। अब छात्र UP Board Result 2026 की घोषणा का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस बीच बोर्ड परीक्षा की मार्कशीट को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है।

मार्कशीट के 16 नए फीचर्स में कुछ ऐसे भी होंगे जो आंखों से देखे जा सकेंगे तो कुछ फीचर्स इतने खास होंगे कि उन्हें देखने के लिए खास तरह के उपकरणों की जरूरत होगी। बोर्ड के अधिकारियों का कहना है कि इससे मार्कशीट की सुरक्षा पहले से कहीं गुना ज्यादा हो जाएगी।

नई मार्कशीट में क्या-क्या बदलाव हुए ?

  • नई मार्कशीट में रिक्योरिटी कोडिंग और होलोग्राम लगाया जाएगा।
  • वॉटरमार्क और रेनबो प्रिंटिंग जैसी लेटेस्ट टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया जाएगा।
  • अगर कोई शख्स मार्कशीट की नकल करने की कोशिश करेगा तो इन सुरक्षा चिह्नों से उसे पकड़ना आसान होगा।
  • मार्कशीट के आकार में भी बदलाव किया गया है। अब इसे ए-4 साइज में तैयार किया जाएगा।
  • पहले की तुलना में ये अब लंबा और साफ डिजाइन वाला होगा।
  • मार्कशीट आसानी से फटे ना, इसके लिए इसे नॉन-टीयरएबल बनाया गया है।

UP बोर्ड के सचिव, भगवती सिंह द्वारा दिए गए एक बयान के अनुसार, बोर्ड परीक्षाएं लगभग 51 लाख छात्रों के लिए 8033 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गईं, जिन्होंने UP बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं में भाग लिया था। परीक्षाएं परीक्षा केंद्रों पर CCTV कैमरों की कड़ी निगरानी में आयोजित की गईं, जिनकी निगरानी बोर्ड, ज़ोनल और ज़िला नियंत्रण कक्षों से की जा रही थी। बोर्ड सचिव ने यह भी बताया कि प्रत्येक केंद्र पर स्टैटिक मजिस्ट्रेट तैनात किए गए थे और इस तरह की सतर्कता के कारण, परीक्षाएं सफलतापूर्वक संपन्न हुईं।

Kusum Bhatt
कुसुम भट्टauthor

टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में बतौर एजुकेशन जर्नलिस्ट कार्यरत कुसुम भट्ट शिक्षा जगत से जुड़ी हर छोटी-बड़ी हलचल पर पैनी नजर रखती हैं। मास्टर्स इन मास कम्युनिकेशन की डिग्री प्राप्त करने के बाद वह पिछले 5 सालों से एजुकेशन बीट को मजबूती से संभाल रही हैं। कुसुम को खबरों को सबसे पहले ब्रेक करने, विषय की गहराई में जाकर स्टोरी तैयार करने और युवाओं को उनके करियर से जुड़ी सटीक जानकारी देने में विशेष दक्षता प्राप्त है। कुसुम की लेखन शैली संक्षिप्त, शोध आधारित और प्रभावशाली है। वे एग्जाम टिप्स, करियर गाइडेंस, सरकारी नौकरी से जुड़ी खबरें, बोर्ड रिजल्ट और सक्सेस स्टोरीज़ जैसे विषयों पर सटीक और भरोसेमंद कंटेंट तैयार करने के लिए जानी जाती हैं। कुसुम अबतक पांच हजार से अधिक बाइलाइन रिपोर्ट पब्लिश कर चुकी हैं। उन्हें ब्लॉगिंग, वेब स्टोरीज और ट्रेंडिंग एजुकेशनल टॉपिक्स पर काम करने का खास शौक है। उनका मानना है कि – "शिक्षा सिर्फ करियर का माध्यम नहीं, बल्कि सोच और समाज दोनों को बदलने की शक्ति रखती है।"

और पढ़ें
End of Article