एजुकेशन

SSC ने जारी किया 3 भर्ती परीक्षाओं का शेड्यूल, दिल्ली पुलिस SI समेत देखें सभी परीक्षाओं की तारीखें

स्टाफ सेलेक्शन कमीशन ने तीन परीक्षाओं का शेड्यूल घोषित कर दिया है। इनमें कोस्ट गार्ड एनरोल्ड पर्सन्स टेस्ट, डिपार्टमेंटल टाइपिंग और स्टेनोग्राफर स्किल टेस्ट के साथ दिल्ली पुलिस और CAPFs में सब-इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा शामिल है।

Image

SSC ने जारी किया दिल्ली पुलिस SI समेत तीन भर्ती परीक्षाओं का शेड्यूल (Image- AI Generated/Newsroom Verified)

कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने अलग-अलग भर्ती परीक्षाओं की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए नया अपडेट जारी किया है। आयोग ने तीन परीक्षाओं का शेड्यूल घोषित कर दिया है। इनमें कोस्ट गार्ड एनरोल्ड पर्सन्स टेस्ट, डिपार्टमेंटल टाइपिंग और स्टेनोग्राफर स्किल टेस्ट के साथ दिल्ली पुलिस और CAPFs में सब-इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा शामिल है। उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर परीक्षा का पूरा कार्यक्रम देख सकते हैं। SSC की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार, कोस्ट गार्ड एनरोल्ड पर्सन्स टेस्ट (CGEPT) के बैच 01/2027 और 02/2027 की कंप्यूटर आधारित परीक्षा 17 और 18 नवंबर 2026 को होगी।

वहीं, सालाना डिपार्टमेंटल टाइपिंग टेस्ट (अंग्रेजी और हिंदी) तथा स्टेनोग्राफर स्किल टेस्ट का आयोजन 20 और 21 नवंबर को किया जाएगा। इसके अलावा दिल्ली पुलिस और CAPFs में सब-इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा 2025 के पेपर-2 की परीक्षा 28 नवंबर 2026 को निर्धारित की गई है।

ऐसे चेक करें SSC का परीक्षा शेड्यूल

उम्मीदवार परीक्षा की तारीखें जानने के लिए सबसे पहले SSC की वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं। होमपेज पर

Notice Board के नीचे देखें और 'Important Notice-Dates of CGEPT, 2027, Annual Skill Test, 2025 and SI in DP and CAPFs, Exam, 2026' नाम के लिंक पर क्लिक कर दें। या नीचे दिए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक कर दें।

SSC JE परीक्षा की तारीखों में भी बदलाव

आयोग ने जूनियर इंजीनियर (JE) परीक्षा के पेपर-1 का कार्यक्रम भी संशोधित किया है। अब यह परीक्षा 2 से 6 नवंबर, 30 नवंबर और 1 दिसंबर 2026 को आयोजित की जाएगी। उम्मीदवार अपने लॉगिन के जरिए परीक्षा शहर की जानकारी देख सकते हैं।

कब तक आ सकता है प्रवेश पत्र

JE परीक्षा का एडमिट कार्ड निर्धारित परीक्षा से करीब 3 से 4 दिन पहले जारी किया जाएगा। अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड के साथ सरकार की ओर से मान्य फोटो पहचान पत्र भी ले जाना होगा।

JE परीक्षा में सिविल, इलेक्ट्रिकल और मैकेनिकल इंजीनियरिंग के साथ IMD साइंटिफिक असिस्टेंट से जुड़े निर्धारित विषयों के पेपर भी शामिल हैं। उम्मीदवारों को सलाह है कि वे परीक्षा से पहले आधिकारिक नोटिस में दिए गए निर्देशों को ध्यान से पढ़ लें।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article