UP Board 12th Result 2025, UP Board Inter Result 2025: यूपी बोर्ड के 54 लाख से अधिक छात्रों के रिजल्ट का इंतजार खत्म होने (UP Board 12th Result) वाला है। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद किसी भी वक्त इंटरमीडिएट के रिजल्ट की तारीख घोषित कर (UP Board Inter Result) सकता है। ताजा अपडेट के अनुसार छात्रों की कॉपियों का मूल्यांकन कार्य लगभग समाप्ति की ओर है। साथ ही अब रिजल्ट तैयार किया जा रहा है। नतीजे का ऐलान होने के बाद स्टूडेंट्स ऑफिशियल वेबसाइट upresults.nic.in, upmsp.edu.in पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकेंगे।
UP Board 12th Result 2025: कब हुई थी परीक्षा
पिछले साल यानी 2024 में उत्तर प्रदेश बोर्ड इंटर का रिजल्ट 20 अप्रैल को घोषित किया गया था। परीक्षा के लिए 26 लाख 98 हजार छात्रों ने अपना पंजीकरण करवाया था। वहीं अब किसी भी वक्त रिजल्ट की घोषणा की जा सकती है। इस बार यूपी बोर्ड हाई स्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षाएं 24 फरवरी से 12 मार्च 2025 तक हुई थी। परीक्षा सुबह 8:30 बजे से 11:45 बजे तक और दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक हुई थी। छात्र यहां जान सकते हैं कब जारी होगा यूपी बोर्ड 12वीं का रिजल्ट।
UP Board 12th Result: कब जारी हुआ था रिजल्ट
उत्तर प्रदेश स्कूल एजुकेशन बोर्ड 20 से 25 अप्रैल के बीच रिजल्ट का ऐलान कर सकता है। हालांकि बोर्ड ने इससे संबंधित कोई नोटिफिकेशन जारी नहीं किया है। यह साल के ट्रेंड पर कयास लगाया जा रहा है। रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र नीचे दिए इस लिंक पर अपना परिणाम चेक कर सकेंगे।
UP Board 12th Inter Result 2025: यहां चेक करें रिजल्ट
- upresults.nic.in
- upmsp.edu.in
- upmspresults.up.nic.in
How To Check UP Board 12th Result 2025: कैसे चेक करें रिजल्ट
- सबसे पहले upmsp.edu.in पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर UPMSP UP Board 12th Inter Result 2025 लिंक पर क्लिक करें।
- यहां अपना Roll Number व DOB दर्ज करें।
- रिजल्ट आपके स्क्रीन पर आ जाएगा।
- नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर मार्कशीट अपने डेक्सटॉप पर सेव कर लें।
UP Board Inter Result: पास पर्सेंटेज और टॉपर्स की लिस्ट
ध्यान रहे हर बार की तरह इस बार भी बोर्ड रिजल्ट जारी करने के साथ पासिंग पर्सेंटेज, कुल पास स्टूडेंट्स, टॉपर्स की लिस्ट, टॉप डिस्ट्रिक्ट के नाम उपलब्ध करवा देगा। यहां प्रथम, द्वितीय और तीसरा स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों को पुरस्कृत किया जाएगा।
UP Board Result 2025: 2024 में 12वीं के टॉपर्स
यूपी बोर्ड 2024 की परीक्षा में प्राची निगम ने 98.50 प्रतिशत मार्क्स प्राप्त कर पहला स्थान प्राप्त किया था। जबकि दीपिका सोनकर ने 98.33% प्राप्त कर सेकेंड पोजिशन और नव्या सिंह व स्वाति सिंह ने 98% अंक प्राप्त कर तीसरा स्थान हासिल किया था।
