एजुकेशन

UP Board Result 2024: तेजी से हो रहा कॉपी चेकिंग का काम, जानें कब आएगा यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं का रिजल्ट

UP Board 10th 12th Result 2024: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) की ओर से बोर्ड परीक्षाओं का रिजल्ट जल्द जारी हो सकता है। इस साल यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं मिलाकर 3 करोड़ से ज्यादा कॉपियां हैं। इन कॉपियों की चेकिंग के लिए प्रदेश भर में 1,47,097 परीक्षकों की ड्यूटी लगाई गई है। रिजल्ट की घोषणा ऑफिशियल वेबसाइट upmsp.edu.in पर होगी।

Image

यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं का रिजल्ट

Photo : Times Now Digital

UP Board 10th 12th Result 2024 Date: उत्तर प्रदेश में 10वीं और 12वीं की परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों का इंतजार जल्द खत्म होने वाला है। यूपी बोर्ड की तरफ से कॉपी चेकिंग की प्रक्रिया तेजी से पूरी की जा रही है। ऐसे में उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) की ओर से बोर्ड परीक्षाओं का रिजल्ट जल्द जारी हो सकता है। रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र यूपी बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाकर रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की तरफ से कक्षा 10वीं और 12वीं का रिजल्ट एक साथ जारी हो सकता है। बता दें कि यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं 9 मार्च 2024 को खत्म हुई हैं। इसके बाद 16 मार्च 2024 से कॉपी चेकिंग की प्रक्रिया शुरू हो गई है। कॉपी चेकिंग के लिए यूपी बोर्ड की तरफ से कई नियम तैयार किए गए हैं।

UP Board कॉपी चेकिंग का काम कब खत्म होगा?

यूपी बोर्ड कॉपी चेकिंग की प्रक्रिया 16 मार्च से 31 मार्च 2024 तक चलेगी। इसमें करीब 3 करोड़ कॉपियां चेक की जाएंगी। बता दें कि 10वीं की 1.76 करोड़ कापियों की चेकिंग के लिए 94,802 परीक्षक नियुक्त किए गए हैं। वहीं, 12वीं के 1.25 करोड़ कॉपियों की चेकिंग के लिए 52,295 परीक्षकों की ड्यूटी लगी है।

यूपी बोर्ड की कॉपियों के मूल्यांकन के लिए प्रदेश भर में 247 केंद्र बनाए गए हैं। इसमें 10वीं के लिए 131 और 12वीं की कॉपियां 116 केंद्रों पर चेकिंग हो रही हैं। कॉपी चेकिंग के बाद ही रिजल्ट अपलोड करने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। इसके बाद रिजल्ट जारी होगा। रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र नीचे बताए स्टेप्स से मार्कशीट चेक कर सकेंगे।

UP Board 10th 12th Result ऐसे करें चेक

  • मार्कशीट चेक करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाना होगा।
  • वेबसाइट की होम पेज पर new updates के लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद UP Board High School, UP Board Intermediate Result 2024 के लिंक पर जाना होगा।
  • अगले पेज पर रोल नंबर और रोल कोड दर्ज करें।
  • रिजल्ट स्क्रीन पर खुल जाएगा।
  • रिजल्ट चेक करने के बाद प्रिंट ले लें।

यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं में कुल मिलाकर 55 लाख से ज्यादा छात्रों ने बोर्ड परीक्षाएं दी हैं। बता दें कि 3 लाख से ज्यादा छात्रों ने परीक्षा में सख्त सुरक्षा इंतजाम के डर से एग्जाम छोड़ दिया है। रिजल्ट जारी होने के बाद छात्रों को कंपार्टमेंट और स्क्रूटनी जैसी सुविधाएं मिलेंगी।

TNN Education Desk
TNN एजुकेशन डेस्क author

सरकारी नौकरी हर युवा की चाह है। आईएएस, पीसीएस जैसी कई नौकरियां ऐसी हैं, जिनके मिलने के बाद करियर फर्श से अर्श तक पहुंच जाता है, या यूं कहें कि सेट हो जाता है। यदि आप लेटेस्ट सरकारी जाॅब के बारे में जल्द से जल्द जानना चाहते हैं तो इस प्लेटफाॅर्म पर बने रहें, क्योंकि यहां लगातार सरकारी वैकेंसी 2023 के साथ साथ एजुकेशन सेक्टर की भी हर खबर को कवर किया जाता है।

और पढ़ें
End of Article