एजुकेशन

UP BEd JEE Result 2026 Kab Aayega: जारी होने वाला है यूपी बीएड जेईई प्रवेश परीक्षा का रिजल्ट, ऐसे कर सकते हैं चेक

UP BEd JEE Result 2026 Date, Kab Aayega, Sarkari Result 2026: बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी जल्द ही यूपी बीएड जेईई प्रवेश परीक्षा का रिजल्ट घोषित कर सकता है। रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र आधिकारिक वेबसाइट bujhanshi.ac.in पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकेंगे। यहां आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करना होगा।

Image

UP BEd JEE Result 2026 Date: कब जारी हो सकता है यूपी बीएड जेईई प्रवेश परीक्षा का रिजल्ट

UP BEd JEE Result 2026 Date, Kab Aayega, Sarkari Result 2026: यूपी बीएड जेईई की परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी (UP BEd JEE Result 2026) खबर है। बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी जल्द ही बैचलर ऑफ एजुकेशन जॉइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन उत्तर प्रदेश (UP BEd JEE) के नतीजे का ऐलान कर सकता है। बीते वर्ष रिजल्ट का ऐलान 17 जून को किया गया था। ऐसे में कयास लगाया जा रहा है कि इस बार भी रिजल्ट इसी के आसपास घोषित किया जा सकता है। परिणाम घोषित होने के बाद छात्र आधिकारिक वेबसाइट bujhanshi.ac.in पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकेंगे। यहां आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करना होगा।

बता दें यूपी बीएढ जेईई प्रवेश परीक्षा 31 मई को आयोजित की गई थी। इसके लिए कुल 4,44,958 छात्रों ने अपना पंजीकरण करवाया था। एग्जाम में कुल लगभग 4 लाख छात्र शामिल हुए थे। पहली पाली की परीक्षा सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक निर्धारित थी। जबकि दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 2 बजे सेशाम 5 बजे तक निर्धारित थी। वहीं अब रिजल्ट जारी होने वाला है। अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपना परिणाम चेक कर सकेंगे।

UP BEd JEE Result 2026 Check Here: ऐसे चेक कर सकेंगे रिजल्ट

  • सबसे पहले bujhanshi.ac.in पर जाएं।
  • होमपेज पर जाकर UP BEd JEE Result 2026 लिंक पर क्लिक करें।
  • यहां अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करें।
  • रिजल्ट आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
  • नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर इसे अपने डेक्सटॉप पर सेव कर लें।

UP BEd JEE Result: स्कोर कार्ड पर होगी ये जानकारी

यूपी बीएड जेईई एंट्रेंस एग्जाम के स्कोर कार्ड में कैंडिडेट के ओवरऑल परफॉर्मेंस की जानकारी दी जाएगी। इसमें नीचे दी गई ये जानकारी उपलब्ध होगी।

  1. माता पिता का नाम
  2. रजिस्ट्रेशन नंबर
  3. परीक्षा का नाम
  4. परीक्षा का समय
  5. परीक्षा केंद्र का नाम
  6. परीक्षा केंद्र का पता
  7. पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ
  8. हस्ताक्षर

बता दें रिजल्ट जारी होने के बाद काउंसलिंग व सीट अलॉमेंट का शेड्यूल जारी किया जाएगा। ध्यान रहे स्कोर कार्ड काउंसलिंग और अलॉटमेंट प्रोसेस के लिए मुख्य डॉक्यूमेंट होगा।

Aditya Singh
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article