एजुकेशन

यूपी बेसिक शिक्षा विभाग में 60 हजार युवाओं की लगेगी लॉटरी, शिक्षकों के पदों पर बंपर भर्ती की तैयारी शुरू!

UP Basic Shiksha department : उत्तर प्रदेश में शिक्षक भर्ती का इंतजार कर रहे लाखों युवाओं के लिए बड़ी राहत भरी खबर सामने आई है। प्रदेश के बेसिक शिक्षा विभाग में लंबे समय से खाली पड़े करीब 60 हजार शिक्षकों के पदों पर भर्ती की तैयारी तेज हो गई है।

Image

यूपी बेसिक शिक्षा विभाग में 60 हजार पदों पर होगी शिक्षकों की भर्ती?

UP Basic Shiksha department : उत्तर प्रदेश में शिक्षक भर्ती का इंतजार कर रहे लाखों युवाओं के लिए बड़ी राहत भरी खबर सामने आई है। प्रदेश के बेसिक शिक्षा विभाग में लंबे समय से खाली पड़े करीब 60 हजार शिक्षकों के पदों पर भर्ती की तैयारी तेज हो गई है। माना जा रहा है कि सरकार जल्द ही इन रिक्त पदों को भरने की दिशा में बड़ा फैसला ले सकती है। शिक्षक भर्ती की मांग को लेकर अभ्यर्थी लंबे समय से आंदोलन और प्रदर्शन भी करते रहे हैं। प्रदेश में बड़ी संख्या में डीएलएड, बीएड और शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET/CTET) उत्तीर्ण अभ्यर्थी नई भर्ती का इंतजार कर रहे हैं। ऐसे में 60 हजार पदों पर भर्ती की चर्चा ने युवाओं में नई उम्मीद जगा दी है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, बेसिक शिक्षा परिषद के स्कूलों में बड़ी संख्या में शिक्षकों के पद खाली हैं। इन रिक्तियों को भरने के लिए विभागीय स्तर पर मंथन जारी है। शिक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने और छात्र-शिक्षक अनुपात बेहतर करने के उद्देश्य से भर्ती प्रक्रिया को आगे बढ़ाने की तैयारी की जा रही है।

बताया जा रहा है कि संभावित भर्ती में प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के रिक्त पद शामिल हो सकते हैं। हालांकि भर्ती के पदों की अंतिम संख्या और विस्तृत अधिसूचना जारी होना अभी बाकी है। शिक्षा विभाग की ओर से आधिकारिक नोटिफिकेशन आने के बाद ही पात्रता, चयन प्रक्रिया और आवेदन तिथियों की स्पष्ट जानकारी सामने आएगी।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पहले भी बेसिक शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए नए शिक्षकों की नियुक्ति की बात कह चुके हैं। हाल ही में उन्होंने 10 हजार शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया को आगे बढ़ाने की घोषणा की थी। इसके अलावा विभिन्न स्तरों पर रिक्त पदों का आकलन भी किया जा रहा है।

फिलहाल अभ्यर्थियों को सलाह दी जा रही है कि वे आधिकारिक घोषणाओं पर नजर बनाए रखें और भर्ती से जुड़ी किसी भी जानकारी के लिए केवल सरकारी स्रोतों पर ही भरोसा करें। भर्ती प्रक्रिया को लेकर अंतिम निर्णय और विस्तृत अधिसूचना आने के बाद तस्वीर पूरी तरह साफ होगी।

Kuldeep Raghav
कुलदीप राघवauthor

कुलदीप राघव प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक अनुभव का रखने वाले पत्रकार हैं। टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वह एजुकेशन सेक्शन को लीड कर रहे हैं। एजुकेशन सेक्टर की गहरी समझ और लगातार फील्ड-ओरिएंटेड रिपोर्टिंग के कारण कुलदीप इस बीट के भरोसेमंद पत्रकारों में गिने जाते हैं। वे स्कूल और उच्च शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाएं, एडमिशन और काउंसलिंग प्रोसेस, स्कॉलरशिप, करियर गाइडेंस, जॉब अलर्ट, स्किल डेवलपमेंट और युवाओं से जुड़े सामाजिक-शैक्षणिक मुद्दों पर तथ्यात्मक और आसान भाषा में खबरें पब्लिश करते हैं। कुलदीप ने अब तक 18,000 से अधिक बाइलाइन स्टोरीज लिखी हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, विश्लेषण, डेटा आधारित रिपोर्ट्स और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article