एजुकेशन

UP Assistant Professor Result 2026 Released: जारी हुआ यूपी असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती परीक्षा का रिजल्ट, 3155 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित

UP Assistant Professor Result 2026 Released: उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) ने सहायक आचार्य भर्ती परीक्षा-2022 के अंतर्गत आयोजित लिखित पुनर्परीक्षा का परिणाम घोषित कर (UP Assistant Professor Result 2026) दिया है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट upessc.up.gov.in पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकते हैं।

Image

UP Assistant Professor Result 2026 Released: यहां देखें यूपी असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती परीक्षा का रिजल्ट

UP Assistant Professor Result 2026 Released: उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) ने सहायक आचार्य भर्ती परीक्षा-2022 के अंतर्गत आयोजित लिखित पुनर्परीक्षा का परिणाम घोषित कर (UP Assistant Professor Result 2026) दिया है। आयोग की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार इंटरव्यू के लिए कुल 39,192 उम्मीदवारों का चयन किया (UP Assistant Professor Result) गया है। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए 33 विषयों के लिए 910 पदों की रिक्तियों पर भर्ती की जाएगी। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upessc.up.gov.in पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकते हैं। यहां आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करना होगा।

UP Assistant Professor Result 2026: कब हुई थी भर्ती परीक्षा

बता दें सहायक आचार्य भर्ती परीक्षा 18 और 19 अप्रैल 2026 को आयोजित की गई थी। यह भर्ती प्रक्रिया हिंदी, उर्दू, अंग्रेजी, संस्कृत, गणित, इतिहास, भूगोल, मनोविज्ञान, शिक्षा शास्त्र, अर्थशास्त्र, राजनीतिशास्त्र, वाणिज्य, रसायन विज्ञान, भौतिक विज्ञान, जीव विज्ञान समेत कुल 33 विषयों के पदों के लिए आयोजित की गई थी। वहीं अब रिजल्ट जारी कर दिया गया है। अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपना परिणाम चेक कर सकते हैं।

UP Assistant Professor Result 2026 Check Here: ऐसे चेक करें रिजल्ट

  • सबसे पहले upessc.up.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर जाकर UPESSC UP Assistant Professor Result 2026 लिंक पर क्लिक करें।
  • यहां अपना रजिस्ट्रेशन नंबर या पासवर्ड दर्ज करें।
  • यदि आपका नाम लिस्ट में प्रदर्शित हो जाता है तो अभ्यर्थी सफल माने जाएंगे।

UP Assistant Professor Result: कब होगा इंटरव्यू

यूपीईएसएससी असिस्टेंट प्रोफेसर की बात करें तो प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार सब्जेक्ट वाइज और कैटेगिरी वाइज शेड्यूल और उससे जुड़े आवश्यक दिशा निर्देश आयोग की वेबसाइट पर मध्य जुलाई तक जारी किए जाएंगे। आयोग वर्तमान में अन्य महत्वपूर्ण भर्ती परीक्षाओं और आगामी यूपीटीईटी परीक्षा की तैयारियों में भी व्यस्त है, जिसके कारण साक्षात्कार कार्यक्रम बाद में घोषित किया जाएगा।

Aditya Singh
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article