एजुकेशन

UMSAS Free Skill Training: युवाओं को मुफ्त स्किल ट्रेनिंग का सुनहरा मौका, umsas.org.in पर जल्द करें आवेदन

UMSAS Free Skill Training : बिहार सरकार के उद्योग विभाग के अंतर्गत आने वाले उपेंद्र महारथी शिल्प अनुसंधान संस्थान की ओर से राज्य के युवाओं और युवतियों को जुलाई से सितंबर तक तीन माह का निःशुल्क कौशल प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस कार्यक्रम के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।

Image

UMSAS Free Skill Training

UMSAS Free Skill Training : बिहार सरकार के उद्योग विभाग के अंतर्गत आने वाले उपेंद्र महारथी शिल्प अनुसंधान संस्थान ने राज्य के युवाओं और युवतियों के लिए आत्मनिर्भरता की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की है। संस्थान की ओर से जुलाई से सितंबर तक चलने वाले तीन माह के निःशुल्क कौशल प्रशिक्षण कार्यक्रम के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इच्छुक युवा ऑफिशियल वेबसाइट के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।

400 प्रशिक्षुओं का होगा चयन

इस योजना के तहत 18 विभिन्न हस्तशिल्पों में कुल 400 प्रशिक्षुओं को चयनित किया जाएगा। चयनित प्रतिभागियों को 1000 रुपए मासिक छात्रवृत्ति तथा प्रशिक्षण किट भी प्रदान की जाएगी। इसके साथ ही पटना नगर निगम के बाहर से आने वाली 110 महिलाओं के लिए 1500 रुपए की राशि अलग से दी जाएगी। इसी प्रकार पटना नगर निगम क्षेत्र से बाहर के पुरुष प्रशिक्षणार्थियों को आवासीय एवं भोजन आदि के लिए उपस्थिति के आधार पर प्रतिमाह 2000 रुपए की राशि दी जाएगी ।

कैसे करना है आवेदन

प्रशिक्षण की प्रमुख शाखाओं में मधुबनी पेंटिंग, टिकुली पेंटिंग, मंजूषा पेंटिंग, टेराकोटा, अप्लिक कशीदाकारी, ब्लॉक प्रिंटिंग, सहित 18 कोर्स शामिल हैं। प्रशिक्षण पूरी तरह निःशुल्क होगा और बाहर से आने वाले छात्रों को छात्रावास की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी। चयन के लिए प्रवेश परीक्षा/साक्षात्कार 23 जून को सुबह 11:00 बजे संस्थान परिसर, पटना में आयोजित होगा। इच्छुक अभ्यर्थी www.umsas.org.in वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

TNN Education Desk
TNN एजुकेशन डेस्क author

सरकारी नौकरी हर युवा की चाह है। आईएएस, पीसीएस जैसी कई नौकरियां ऐसी हैं, जिनके मिलने के बाद करियर फर्श से अर्श तक पहुंच जाता है, या यूं कहें कि सेट हो जाता है। यदि आप लेटेस्ट सरकारी जाॅब के बारे में जल्द से जल्द जानना चाहते हैं तो इस प्लेटफाॅर्म पर बने रहें, क्योंकि यहां लगातार सरकारी वैकेंसी 2023 के साथ साथ एजुकेशन सेक्टर की भी हर खबर को कवर किया जाता है।

और पढ़ें
End of Article