Tiger Shroff Education: बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ हर तरह न्यूज में छाए हुए हैं और लोगों में चर्चा का केंद्र बने हुए हैं। बता दें कि वह अपनी आगामी फिल्म बागी 4 के लिए नहीं बल्कि रविवार को उन पर हुई फायरिंग को लेकर चर्चा में है। टाइगर श्रॉफ अपनी शानदार फिटनेस, मार्शल आर्ट्स और बेहतरीन डांस मूव्स के लिए जाने जाते हैं। 'हीरोपंती', 'बागी' और 'वॉर' जैसी सुपरहीरो-स्टाइल एक्शन फिल्मों से उन्होंने करोड़ों दर्शकों के दिलों पर राज किया। टाइगर की फैन फॉलोइंग बेहद शानदार है।
अक्सर फैंस अपने पसंदीदा सितारों के निजी जीवन, शुरुआती पढ़ाई-लिखाई और करियर के फैसलों के बारे में जानने के लिए उत्सुक रहते हैं। ऐसे में क्या जानते हैं कि एक्शन फिल्मों में अपने स्टंट्स से सबको हैरान करने वाले टाइगर श्रॉफ कितने पढ़े-लिखे हैं? आइए आज टाइगर की स्कूलिंग कहां से हुई, उनकी एजुकेशन क्वालिफिकेशन क्या है और उन्होंने एक्टिंग में करियर क्यों बनाया आदि के बारे में विस्तार से जानते हैं।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें - Algeria में पढ़ाई के लिए विदेशी छात्रों के लिए क्या है भाषा का नियम, यहां देखें पूरी डिटेल्स
टाइगर श्रॉफ की शुरुआती पढ़ाई और स्कूल
टाइगर श्रॉफ मशहूर बॉलीवुड अभिनेता जैकी श्रॉफ और आयशा श्रॉफ के बेटे हैं। बहुत से लोग हैं, जिन्हें नहीं पता है कि टाइगर श्रॉफ का असली नाम जय हेमंत श्रॉफ (Jai Hemant Shroff) है। उन्होंने फिल्मों में अपनी पहचान टाइगर श्रॉफ के नाम से बनाई है। उनकी शुरुआती एजुकेशन की बात करें तो उन्होंने शुरुआती शिक्षा बेसेंट मॉन्टेसरी स्कूल से प्राप्त की और उसके बाद उन्होंने मुंबई के प्रतिष्ठित स्कूल में से एक 'अमेरिकन ऑफ बॉम्बे' में एडमिशन लिया। बता दें कि शुरुआत से ही टाइगर श्रॉफ का मन उनकी किताबों से अधिक खेलकूद, मार्शल आर्ट्स और एथलेटिक्स में लगता था। वे स्कूल की बास्केटबॉल और फुटबॉल टीमों में काफी सक्रिय रहते थे।
कॉलेज और उच्च शिक्षा
स्कूली पढ़ाई पूरी करने के बाद टाइगर ने उच्च शिक्षा के लिए मुंबई के एमिटी यूनिवर्सिटी में दाखिला लिया। लेकिन उन्होंने ग्रेजुएशन की शिक्षा पूरी नहीं की। जी हां, 12वीं पास करने के बाद ग्रेजुएशन में एडमिशन लेकर उन्होंने शिक्षा बीच में ही छोड़ दी। भले ही पढ़ाई से उनका नाता टूट गया हो, लेकिन स्पोर्ट्स, फिटनेस और मार्शल आर्ट्स से उनका नाता आज भी उतना ही पक्का है।
क्यों छोड़ी कॉलेज की पढ़ाई
जब टाइगर श्रॉफ कॉलेज में थे, तब उन्हें निर्देशक साजिद नाडियाडवाला द्वारा फिल्म 'हीरोपंती' के लिए मुख्य भूमिका की पेशकश हुई। इस दौरान उन्होंने बहुत सोचा और फैसला लिया की वह एक्टिंग में अपना करियर बनाएंगे। इसलिए उन्होंने ग्रेजुएशन की पढ़ाई बीच में ही छोड़ दी। इसके अनुसार, टाइगर की हायर क्वालिफिकेशन कक्षा 12वीं पास है।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें - फैशन की दुनिया में बनाना चाहते हैं शानदार करियर? NIFT में एडमिशन के लिए ऐसे करें आवेदन, यहां देखें पूरा प्रोसेस
मार्शल आर्ट्स और फिटनेस में ली विशेष ट्रेनिंग
भले ही आपके पसंदीदा एक्टर टाइगर ने पारंपरिक कॉलेज की डिग्री पूरी नहीं की है, लेकिन उन्होंने अपने जुनून को ही अपना पेशा बनाया। वे मार्शल आर्ट्स में अत्यधिक प्रशिक्षित हैं। उन्होंने टाइगर श्रॉफ के पास 'ताइक्वांडो' में 5वीं डिग्री ब्लैक बेल्ट की मानद उपाधि है। इतना ही नहीं, इसके साथ ही उन्होंने कम उम्र से ही जिम्नास्टिक, पार्कौर और कलारीपायट्टू जैसी पारंपरिक मार्शल आर्ट्स शैलियों में वर्षों तक कड़ा अभ्यास किया है।
