PSSSB Punjab Clerk Result 2026: पीएसएसएसबी क्लर्क भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। पंजाब सबऑर्डिनेट सर्विसेज सिलेक्शन बोर्ड (PSSSB) जल्द ही क्लर्क भर्ती परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी कर सकता है। इसके लिए आंसर की 13 अक्टूबर 2026 को जारी की गई थी। हालांकि रिजल्ट की कोई आधिकारिक जानकारी नहीं मिली है। परिणाम घोषित होने के बाद अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट psssb.gov.in पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकेंगे। यहां आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करना होगा।
कब होगी पीएसएसएसबी क्लर्क भर्ती परीक्षा
पीएसएसएसबी क्लर्क भर्ती परीक्षा 11 अक्टूबर 2026 को आयोजित की गई थी। परीक्षा एक पाली में सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक आयोजित की गई थी। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए कुल 531 पदों की रिक्तियों पर भर्ती की जाएगी। वहीं रिजल्ट घोषित होने के बाद अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप स्टेप के जरिए अपना परिणाम चेक कर सकेंगे। इसके लिए नीचे दिए आसान स्टेप को फॉलो करें।
PSSSB Punjab Clerk Result 2026 Check Here: ऐसे चेक कर सकेंगे रिजल्ट
सबसे पहले PSSSB की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
होमपेज पर जाकर PSSSB Punjab Clerk Result 2026 लिंक पर क्लिक करें।
यहां अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करें।
रिजल्ट आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर इसे अपने डेक्सटॉप पर सेव कर लें।
बहुवैकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे
पीएसएसएसबी क्लर्क के पदों पर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा में वस्तुनिष्ठ प्रकार के बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे गए थे। इसे भाग A और भाग B में बांटा गया था। परीक्षा के विवरण के अनुसार, प्रत्येक प्रश्न एक अंक का है और हर गलत उत्तर के लिए 0.25 अंक काट लिए जाएंगे। मूल्यांकन और मेरिट सूची तैयार करने के सटीक नियमों के लिए, उम्मीदवारों को आधिकारिक अधिसूचना देखनी चाहिए।
लिखित परीक्षा में सफल होने वालों के लिए
पंजाब सबऑर्डिनेट सर्विसेज सिलेक्शन बोर्ड (PSSSB) क्लर्क के पदों पर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवार आगे की भर्ती प्रक्रिया के लिए पात्र माने जाएंगे। अधिकजानकारी के लिए एक बार ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करें।
