एजुकेशन

UGC NET Result 2024: यूजीसी नेट जून परीक्षा का रिजल्ट, ugcnet.nta.ac.in पर ऐसे करें चेक

UGC NET Result 2024: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी किसी भी वक्त यूजीसी नेट सितंबर 2024 की परीक्षा का रिजल्ट घोषित कर (UGC NET Result 2024) सकता है। नतीजे का ऐलान होने के बाद अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाकर अपना परिणाम चेक (UGC NET Result) कर सकेंगे।

Image

UGC NET Result 2024 Date: यहां देखें यूजीसी नेट परीक्षा का रिजल्ट

UGC NET Result 2024 Date: यूजीसी नेट जून 2024 की परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए अहम (UGC NET Result 2024) सूचना है। राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी की ओर से यूजीसी नेट जून 2024 की परीक्षा का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जारी किया जाएगा। अभ्यर्थी रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करके यूजीसी नेट जून रिजल्ट 2024 चेक कर सकेंगे।

UGC NET Result Date: कब आयोजित की गई थी परीक्षा

यूजीसी नेट की परीक्षा 21 अगस्त से 4 सितंबर 2024 तक आयोजित की गई थी। परीक्षा दो पालियों में निर्धारित थी। फर्स्ट शिफ्ट की परीक्षा सुबह 9 बजे से 12 बजे तक थी। जबकि सेकेंड शिफ्ट की परीक्षा दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक निर्धारित थी। यहां 300 मार्क्स के कुल 150 सवाल पूछे गए थे। रिजल्ट जारी होने के बाद अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपना परिणाम चेक कर सकेंगे।

How To Check UGC NET Result 2024

सबसे पहले UGC NET की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।

होमपेज पर जाकर UGC NET June 2024 Result लिंक पर क्लिक करें।

यहां अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करें।

रिजल्ट आपके स्क्रीन पर आ जाएगा।

नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर मार्कशीट डेक्सटॉप पर सेव कर लें।

UGC NET Result: नहीं होगी निगेटिव मार्किंग

ध्यान रहे यहां निगेटिव मार्किंग का प्रावधान नहीं है। प्रत्येक सही उत्तर के अभ्यर्थियों को 2 मार्क्स दिए जाएंगे। परीक्षा 83 विषयों के लिए निर्धारित की जाती है। रिजल्ट जारी होने के बाद उम्मीदवारों को यहां सबसे पहले सूचित कर दिया जाएगा।

UGC NET Result 2024: स्कोर कार्ड पर होगी ये जानकारी

  • अभ्यर्थी का नाम (Candidate Name)
  • रजिस्ट्रेशन नंबर (Registration Number)
  • पिता का नाम (Fathers Name)
  • माता का नाम (Mothers Name)
  • प्राप्तांक
  • कुल मार्क्स (Total Marks)

UGC NET June Result: क्या है यूजीसी नेट की परीक्षा

यूजीसी नेट की परीक्षा सालभर में एकबार आयोजित की जाती है। इस परीक्षा को क्वालीफाई करने वाले उम्मीदवार विश्वविद्यालयों या कॉलेजों में सहायक प्रोफेसर या जूनियर रिसर्च फेलोशिप के लिए पात्र माने जाते हैं।
Aditya Singh
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article