एजुकेशन

UGC NET Result 2023 Date and Time: इस दिन जारी होंगे यूजीसी नेट के परिणाम, यूजीसी चेयरमैन ने की पुष्टि

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 21, 2023, 05:05 PM IST

UGC NET Result 2023 Date and Time: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी 26 या 27 जुलाई को यूजीसी नेट का रिजल्ट जारी करेगा। इस बात की जानकारी यूजीसी के चेयरमैन एम जगदेश कुमार ने ट्वीट कर दिया। रिजल्ट जारी होने के बाद अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकेंगे।

Image

UGC NET Result 2023 Date and Time: इस दिन जारी होंगे यूजी नेट के परिणाम

UGC NET Result 2023 Date and Time: यूजीसी नेट 2023 की परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए अहम (UGC NET Result 2023) सूचना है। राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी ने यूजीसी नेट रिजल्ट के तारीख की घोषणा कर (UGC NET Result) दी है। हाल ही में यूजीसी के चेयरमैन एम जगदेश कुमार ने ट्वीट कर बताया कि, 26 या 27 जुलाई को यूजीसी नेट का रिजल्ट जारी कर (UGC NET Result 2023 Date) दिया जाएगा। रिजल्ट जारी होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर उपलब्ध करवा दिया जाएगा। अभ्यर्थी यहां सबसे पहले अपना परिणाम चेक कर सकेंगे।

बता दें इस बार यूजीसी नेट की परीक्षा कुल दो फेजों में 83 विषयों के लिए आयोजित की गई था। परीक्षा लगातार 9 दिनों तक 18 शिफ्ट में 181 शहरों में निर्धारित थी। इसके लिए कुल 6 लाख 39 हजार 69 अभ्यर्थियों ने अपना पंजीकरण करवाया था। वहीं अब परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के रिजल्ट का इंतजार खत्म हो गया है। नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए आप अपना परिणाम चेक कर सकेंगे।

UGC NET Result 2023: यहां चेक करें यूजीसी नेट का रिजल्ट

  • ugcnet.nta.nic.in पर जाएं।
  • UGC NET Result 2023 लिंक पर क्लिक करें।
  • यहां अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करें।
  • रिजल्ट आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
  • नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर इसे डेक्सटॉप पर सेव कर लें।

UGC NET Cut Off 2023: यहां डाउनलोड करें कटऑफ मार्क्स

यूजीसी नेट के रिजल्ट के साथ कैटेगिरी वाइज कटऑफ लिस्ट जारी कर दी जाएगी। अनारक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को परीक्षा में सफल होने के लिए कम से कम 40 प्रतिशत मार्क्स चाहिए होंगे। वहीं आरक्षित वर्ग यानी एससी, एसटी, ओबीसी वर्ग के लिए कम से कम 35 प्रतिशत मार्क्स निर्धारित होंगे।
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article