एजुकेशन

BSEB Bihar Board Exam Registration 2026: बिहार बोर्ड 10वीं 12वीं परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट आगे बढ़ी, अब 24 अक्टूबर तक करें पंजीकरण

Bihar Board 10th, 12th Exam Registration 2026 Last Date Extended: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड ने कक्षा 10वीं और 12वीं की वार्षिक परीक्षाओं के लिए रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख आगे बढ़ा दी है। छात्र ऑफिशियल वेबसाइट biharboardonline.org पर जाकर अपना रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।

Image

BSEB Bihar Board Exam Registration 2026 Last Date: बिहार बोर्ड 10वीं 12वीं परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख आगे बढ़ी

Bihar Board 10th, 12th Exam Registration 2026 Last Date Extended: बिहार बोर्ड के छात्रों के लिए बड़ी खबर है। बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड ने मैट्रिक यानी कक्षा 10वीं और इंटरमीडिएट कक्षा 12वीं की वार्षिक परीक्षाओं के लिए रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख आगे बढ़ा दी है। अब छात्र 24 अक्टूबर 2026 तक अपना रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। इससे पहले एप्लीकेशन जमा करने की अंतिम तिथि 10 अक्टूबर, 2026 थी। ऐसे में यदि आपने भी अब तक अपना पंजीकरण नहीं करवाया है तो ऑफिशियल वेबसाइट biharboardonline.org पर जाकर अपना रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।

बता दें बीएसईबी के चेयरमैन डॉ त्यागराजन एस.एम ने ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन विंडो की समय-सीमा बढ़ाने की घोषणा की है। अब रजिस्ट्रेशन लिंक 24 अक्टूबर, 2026 तक खुला रहेगा, जिससे स्कूलों को कक्षा 9वीं और 11वीं के योग्य छात्रों के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करने के लिए अतिरिक्त समय मिल जाएगा। छात्र नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपना रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।

BSEB Matric Intermediate Registration 2026 Apply Online: ऐसे करें एग्जाम के लिए रजिस्ट्रेशन

  • सबसे पहले biharboardonline.org पर जाएं।
  • होमपेज पर जाकर REGISTRATION/PERMISSION APPLICATION FORM FOR THE SECONDARY ANNUAL EXAM, 2027 (SESSION 2026-27) लिंक पर क्लिक करें।
  • यहां अपना रजिस्ट्रेशन करें, पंजीकरण संख्या व पासवर्ड आपके पंजीकृत मोबाइल नंबर पर आ जाएगा।
  • इसके बाद एप्लीकेशन फॉर्म पूरा भरें।
BSEB Bihar Board Matric, Intermediate Exm Registration 2026: Apply Online

इस बात का ध्यान रखें

छात्रों से अनुरोध है कि आवेदन फॉर्म भरते समय छात्र-छात्रा, माता-पिता के नाम, विषय, लिंग, वैवाहिक स्थिति और जाति वर्ग की जानकारी ध्यानपूर्वक और सही-सही भरें। इससे परीक्षा के बाद जारी होने वाली मार्कशीट और अन्य प्रमाणपत्रों में किसी तरह की गलती नहीं होगी और समिति के रिकॉर्ड में भी सभी जानकारियां सही रहेंगी। आवेदन फॉर्म में छात्र-छात्रा की सही कलर फोटो लगाएं और अपने सही हस्ताक्षर करें। इससे परीक्षा के बाद जारी होने वाली मार्कशीट और अन्य दस्तावेजों में फोटो या हस्ताक्षर से जुड़ी कोई गलती नहीं होगी। साथ ही, समिति के रिकॉर्ड में भी सही फोटो और हस्ताक्षर दर्ज रहेंगे।

Aditya Singh
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article