UGC Net Admit Card Release: यूजीसी नेट परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) ने 12 अक्टूबर 2022 को होने वाली विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (NET) के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in, nta.nic.in पर जाकर अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। एनटीए इस बार दिसंबर 2021 और जुलाई 2022 दो सत्रों की नेट परीक्षा (UGC NET Phase 4) एकसाथ आयोजित कर रहा है। इस सत्र को चार फेज में विभाजित किया गया है। वहीं अब चौथे फेज की परीक्षा आयोजित होने जा रही है।
बता दें परीक्षा 12 अक्टूबर 2022 को दो पालियों में आयोजित की जाएगी। पहली पाली की परीक्षा सुबह 09 बजे से 12 बजे तक निर्धारित है, जबकि दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 3 बजे से 6 बजे तक आयोजित की जाएगी। परीक्षा कुल 82 विषयों के लिए निर्धारित है। यूजीसी नेट क्वालीफाई करने वाले अभ्यर्थी सरकारी व गैर सरकार विश्वविद्यालयों में असिस्टेंट प्रोफेसर की भर्ती के लिए पात्र माने जाते हैं। वहीं पोस्ट ग्रेजुएट अभ्यर्थी पीएचडी के लिए आवेदन कर सकते हैं। अभ्यर्ती अपने लॉगिन क्रेडेंशियल के माध्यम से नीचे दिए आसान स्टेप के जरि एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
UGC NET Phase 4 Admit Card, यहां करें डाउनलोड
- सबसे पहले UGC NET की आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर
UGC NET Admit Card 2022 लिंक पर क्लिक करें। - यहां अपना पंजीकरण संख्या व पासवर्ड दर्ज करें।
- एडमिट कार्ड आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
- नीचे प्रिंट पर क्लिक कर इसकी एक छायाप्रति निकाल लें।
UGC Net Exam
एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद यदि नाम, पंजीकरण संख्या, फोटो सिग्नेचर या कहीं कोई श्रुटि पाई जाती है, तो एनटीए को मेल कर सूचित करें। ध्यान रहे बिना प्रवेश पत्र के परीक्षा हॉल में एंट्री नहीं दी जाएगी। साथ ही एडमिट कार्ड के साथ एक पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ व आधार कार्ड की एक फोटोकॉपी ले जाना ना भूलें। यदि प्रवेश पत्र पर अंकित फोटो आपके चेहरे से मैच नहीं होती है, तो अभ्यर्थियों को परीक्षा हॉल के अंदर प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
